बजरंगदल ने लक्ष्मी कंट्रक्शन के खिलाफ खोला मोर्चा

Estimated read time 1 min read

सारनी। लक्ष्मी कंट्रक्शन द्वारा विगत कई महीनों से सारनी क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था बनाने को लेकर जगह-जगह गड्ढे खोदकर पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा हैं। यह योजना करोड़ो की बताई जा रही है परंतु इस योजना में कार्य कर रही लक्ष्मी कंट्रक्शन कंपनी द्वारा जगह-जगह गड्ढे खोदने से नगरीय निकाय के रहवासियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। जिन गड्डो से रहवासी गिरकर चोटिल हो रहे है, इस सम्बंध में कई बार सामाजिक संगठनों सहित आमजनों ने लक्ष्मी कंट्रक्शन के कार्यप्रणाली को लेकर नपा अधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों से शिकायत भी की हैं। जिसके बाद शुक्रवार को बजरंग दल ने भी लक्ष्मी कंट्रक्शन कार्यालय का घेराव किया और उनके खिलाफ़ मोर्चा खोला। प्राप्त जानकारी अनुसार बजरंगदल जिला संयोजल चेतन गुप्ता, जिला सुरक्षा प्रमुख लष्मीकांत पांडे, जिला मंत्री सुनिल भारद्वाज ने संयुक्त रूप से बगडोना स्थित लक्ष्मी कंट्रक्शन का घेराव कर नल-जल योजना के अधिकारियों को अवगत कराया गया कि सारनी शहर में तानाशाही नही चलेगी। सारनी शहर में पानी सप्लाई की कंपनी द्वारा जगह-जगह जो खुदाई करके गड्ढे खोद रखे है जिनके कारण बाइक सवार परिवार के साथ घायल हुए है। वही बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बताया कि इसके पहले भी इन मामलों को लेकर कंपनी को अवगत कराया जा चुका था। बजरंगदल का गुस्सा जब फूटा जब प्रखंड के अधिकारी महेश ठाकुर नल-जल योजना के तहत खुदे हुए गड्ढे में पाथाखेड़ा में गिर कर बुरी तरह घायल हो गए, जिनका इलाज वेकोलि के एरिया हॉस्पिटल में चल रहा है। इस दौरान लक्ष्मी कंट्रक्शन के अधिकारियों से इस विषय पर चर्चा हेतु सूचना भेजने पर सभी ने अपने मोबाइल बंद कर लिए ओर कोई भी बात करने को तैयार नहीं थे, सभी बातें करने को लेकर घुमा रहे थे। जिस कारण बजरंगियों ने शुक्रवार को बगडोना में संचालित पानी सप्लाई की कंपनी का घेराव किया। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बताया कि अब बजरंगदल बैतूल पुलिस अधीक्षक एवं जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौप दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग करेगा। वही इस दौरान विनोद गिरी, मधु जगदेव, संतोष शर्मा, संदीप सूर्यवंशी, वतन मिश्रा, संदीप झपाटे, मनोज पवार सहित बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours