प्रियंका बोलीं- MP में छात्रों को हर महीने पैसे देंगे:8वीं तक 500, 10वीं तक 1000, 12वीं तक के बच्चों को 1500 रुपए

Estimated read time 1 min read

मंडला। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि एमपी में सरकार बनी तो बच्चों की शिक्षा पहली से 12वीं तक फ्री दी जाएगी। इसका नाम पढ़ो और पढ़ाओ योजना हाेगा। कक्षा एक से आठ तक बच्चों को पांच सौ, नौवीं से दसवीं तक एक हजार रुपए दिए जाएंगे। 11वीं से 12वीं तक हर महीने पंद्रह सौ रुपए मिलेंगे।

प्रियंका गुरुवार यानी 12 अक्टूबर को मंडला जिले के रामनगर में जन आक्रोश रैली को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश में भाजपा की 225 महीने से सरकार है, ढाई सौ घोटाले हैं। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- प्रदेश में आदिवासियों पर जो अत्याचार हो रहे हैं, उसका कोई मुकाबला नहीं है। भाजपा की सरकार के लोग लूट में व्यस्त हैं।

प्रियंका गांधी के भाषण की 7 खास बातें…

इतने घोटाले, अब सरकार बदलने का समय: एमपी में भाजपा की 225 महीने से सरकार है, ढाई सौ घोटाले हैं। 18 साल में 22 हजार घोषणाएं की हैं। मंडला-जबलपुर सड़क 10 साल में नहीं बना पाए। इतने सारे घोटाले हैं.. बच्चों के पोषण में घोटाला, मिड डे मील, सर्व शिक्षा अभियान, स्कॉलरशिप, भर्ती परीक्षा में घोटाला। ऐसे में नौजवान करे क्या? फीस भरकर तैयारी करता है, परीक्षा देता है फिर घोटाला हो जाता है।

SC-ST के बैकलॉग पदों पर तत्काल भर्ती: किसानों का कर्ज माफ करेंगे। 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली देंगे। 200 यूनिट पर आधा बिल। पुरानी पेंशन स्कीम लागू करेंगे। सिलेंडर 500 में मिलेगा। महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए। 5 हॉर्स पावर सिंचाई तक बिजली फ्री देंगे। ओबीसी आरक्षण 27% तक रहेगा। जाति जनगणना कराएंगे। जहां 50% से अधिक आदिवासी हैं, उसे छठीं अनुसूची में डालेंगे।

आपको जूते-छाते दे रहे हैं, बोनस नहीं दे रहे: तेंदूपत्ता पर बोनस इंदिरा जी ने शुरू किया था। ये आपको जूते-चप्पल और छाते देकर चुप करा रहे हैं। ये आपको बोनस नहीं दे रहे हैं उसमें कमीशन होगा। क्या जूता-चप्पल, छाते से आपका सम्मान जुड़ा है? क्या आपका सम्मान मेहनत से नहीं जुड़ा है? कांग्रेस की सोच है आपकी मेहनत आपका सम्मान है। हम तेंदूपत्ता का बोनस देंगे।

छत्तीसगढ़ की तरह पेसा कानून लागू होगा: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। पिछले दिनों मैं बस्तर गई थी। वहां आज तेंदूपत्ता के लिए प्रति बोरा 4000 रुपए मिलते हैं। छत्तीसगढ़ की सरकार ने आदिवासी क्षेत्र को वहां ब्रांड बना दिया है। उनकी चीजें दिल्ली में भी बेची जाती हैं। यहां भी सरकार आएगी तो तेंदूपत्ता के लिए 4000 रुपए दिए जाएंगे। छत्तीसगढ़ की तरह पेसा कानून लागू होगा।

भाजपा की सरकार के लोग लूट में व्यस्त रहे: एमपी में डेढ़ लाख महिलाएं और बच्चियां गायब हो गईं। हर रोज 17 रेप हो रहे हैं। आदिवासियों पर जो अत्याचार किए जा रहे हैं उनका कोई मुकाबला नहीं है। भाजपा सरकार के लोग लूट में व्यस्त रहे हैं। धर्म और जाति की बात होती है, जिसमें आपके जज्बात जुड़े होते हैं। मैं कहती हूं आप मेरी बातों में भी न आएं। अपने अनुभव पर भरोसा करें।

जाति जनगणना इसलिए क्योंकि न्याय दिलवाना चाहते हैं: जाति जनगणना से पता चलेगा कि ओबीसी, दलित, SC, ST के कितने लोग हैं। केंद्र में भाजपा सरकार इस पर बात नहीं करना चाहती। हम कह रहे हैं गिनती करो, तभी पता चलेगा कि इनके साथ न्याय हो रहा है या नहीं। ये गिनती इसलिए नहीं करवा रहे क्योंकि न्याय नहीं देना चाहते। हम गिनती चाहते हैं। हम न्याय देना चाहते हैं।

कमलनाथ बोले- शिवराज ने घर-घर शराब दी

पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा- शिवराज सिंह जी आपने दिया क्या? आपने महंगाई दी, भ्रष्टाचार दिया, बेरोजगारी दी, घर-घर में शराब दी। हम विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव मनाएंगे। बैकलॉग भर्ती करेंगे। गांव में बर्तन बैंक बनाएंगे। वन अपराध के सभी केस हम वापस लेंगे। इन्होंने 3200 पट्टों को स्वीकृत नहीं किया, कांग्रेस की सरकार आएगी मैं आपकी समिति बनाऊंगा। उन्होंने कहा- कांग्रेस सरकार किसानों की सरकार है। मैं कहता हूं आप निराश नहीं होंगे।

कमलनाथ ने प्रियंका को याद दिलाई बच्चों की योजना
प्रियंका का भाषण खत्म हो चुका था। वह भाषण खत्म करके माइक छोड़ने की तेयारी कर रही थीं, तभी पीछे से कमलनाथ उठकर आएं और उन्होंने ध्यान दिलाया कि बच्चों की एक योजना छूट गई। प्रियंका ने पहले तो कहा आई सेड (मैं कह चुकी हूं) लेकिन, जब कमलनाथ ने दोबारा कहा तो उन्होंने माइक फिर संभाल लिया और कहा कि यहां एक और योजना है। इसके बाद स्कूली बच्चों की पांच सौ, 1000 और 1500 रुपए वाली योजना का जिक्र किया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours