बैतूल। दिल्ली के शाह ऑडिटोरियम में मिस्टर और मिस वल्र्ड बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में संपन्न हुई। जिसमें देश के सभी प्रदेशों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 65 किलो वर्ग में बैतूल के बबनराव वराठे के पुत्र प्रशांत वराठे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके पहले प्रशांत मिस्टर मप्र ओवर ऑल चैंपियन रह चुके हैं। ज्ञात हो कि प्रशांत वराठे टीबीएफ जिम सदर बैतूल के संचालक हैं। प्रशांत के बैतूल आगमन पर ईष्ट मित्रो ने आतिशबाजी एवं फूलमाला से जोरदार स्वागत किया। प्रशांत की उपलब्धि पर हिमांशु गढ़ेकर, चेतन चडोकर अंशुल झरबड़े, राहुल इक्का आकाश मालवीय, अमित जैन, लोकेश भिकोंडे, पवन धोटे, कृष्णा वागद्रे, बाबा वराठे, मंगलमूर्ति वराठे, के गल्फट, भीम धोटे, रामराव मगरदे, डीडी माथनकर, अनिल पवार ने बधाई दी है।
प्रशांत ने जीता कांस्य पदक, दिल्ली में मिस्टर वल्र्ड बॉडी बिल्डिंग प्रतियेागिता संपन्न
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
More From Author
जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन
April 21, 2026
नपाध्यक्ष ने किया वार्ड 9 में बाउंड्रीवाल का भूमिपूजन
April 21, 2026
+ There are no comments
Add yours