प्रदेश के समस्त स्कूलों में दिखाई जाएगी द हेलमेट फिल्म

Estimated read time 0 min read
  • जिले के फिल्म निर्माता एवं निर्देशक अक्षय गोठी की दो फिल्मों का मुहूर्त
  • रविवार 11 अक्टूबर को चंद्रभागा फिल्म का भी होगा वर्ल्ड प्रीमियर

बैतूल। जिले के प्रतिष्ठित सीने व्यवसाय एवं फिल्म निर्माता एवं निर्देशक अक्षय गोठी द्वारा रचित फ्रेंड्स फॉरएवर एवं द हेलमेट फिल्म को मध्य प्रदेश सरकार ने स्कूल, कॉलेज सहित समस्त शिक्षण संस्थाओं में दिखाने की विशेष अनुमति प्रदान कर दी है। उल्लेखनीय है कि अक्षय गोठी ने भारतीय फिल्म जगत में मुंबई में एक विशेष पहचान बनाई है इनके द्वारा आज इन फिल्मों का मुहूर्त किया जाएगा।

श्री गोठी ने बताया कि दूसरी फिल्म फ्रेंड्स फॉरएवर पूर्ण रूप से दोस्ती के रिश्ते पर आधारित है इसमें जीवन में दोस्त एवं रिश्तो की अहमियत को बेहद संजीदा ढंग से प्रस्तुत करने की योजना है। उन्होंने बताया कि कोरोनावायरस के चलते प्रेस कॉन्फ्रेंस न रखकर प्रेस रिलीज़ के माध्यम से आमजन में जानकारी प्रेषित की जा रही है।

चंद्रभागा फिल्म का भी होगा वर्ल्ड प्रीमियर

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अक्षय प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की गई मराठी फिल्म चंद्रभागा का भी वर्ल्ड प्रीमियर ज़ी टॉकीज पर रविवार 11 अक्टूबर को रखा गया है। फिल्म चंद्रभागा जी टॉकीज पर दोपहर 12:00 बजे एवं शाम 6:00 बजे दिखाई जाएगी। सभी इस फिल्म को ज़ी टॉकीज पर इस रविवार को जरूर देखें।

तीन पीढ़ियों से जुड़े हैं फिल्म व्यवसाय से

उल्लेखनीय है कि अक्षय गोठी फिल्म व्यवसाय से तीन पीढ़ी से जुड़े हुए हैं बैतूल में पहले ज्योति टॉकीज अब राजतिलक मल्टीस्क्रीन के नाम से सीने व्यवसाय में गोठी परिवार का बहुत नाम है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए श्री गोठी ने मुंबई एवं अमरावती में फिल्म वितरण के कारोबार में भी विशेष लोकप्रियता बढ़ाई और उसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए 3 मराठी फिल्मों के निर्माण वितरण आदि में विशेष योगदान दिया है। अक्षय गोठी ने भी किया चंद्रभागा में अभिनयश्री गोठी द्वारा हाल ही में निर्मित फिल्म चंद्रभागा ने संपूर्ण महाराष्ट्र में व्यवसाय के नए कीर्तिमान बनाए और आज यह संपूर्ण महाराष्ट्र में एक जाना पहचाना नाम है। इस फिल्म में श्री गोठी ने भी अभिनय किया है एवं इसकी लोकप्रियता टाइटल सॉन्ग को अपने अभिनय से सजाया है। इसके अलावा भारत की सबसे तेज बढ़ती मिनीप्लेक्स श्रंखला सिल्वर स्क्रीन मल्टीप्लेक्स भी अक्षय गोठी के दिमाग की कल्पना है। उन्होंने सिनेमा को नया रूप देकर मिनीप्लेक्स नाम देकर नई सिने क्रांति को जन्म दिया। इसके साथ ही फिटनेस के क्षेत्र में बैतूल के चौरसिया बंधु देवाशीष एवं सत्यजीत चौरसिया के साथ भी कंधे से कंधा मिलाकर बारबेरिअम पावर जिम नामक लोकप्रिय फिटनेस ब्रांड में भी विशेष योगदान दिया है। वहीं नवोदित कलाकारों एवं प्रतिभा को अवसर देने में श्री गोठी सदैव आगे रहे। इस हेतु एक सामाजिक संस्था मध्य प्रदेश फिल्म वेलफेयर सोसाइटी का गठन कर मध्य प्रदेश के कलाकारों एवं प्रतिभाओं को अवसर देने की विशेष योजना भी रखी है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours