- संभागायुक्त, कलेक्टर, सीसीएफ एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रदान किए मेडल एवं प्रमाण पत्र

बैतूल। नर्मदापुरम् संभाग के आयुक्त श्री रजनीश श्रीवास्तव ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल प्रमाण पत्र परीक्षा अंतर्गत 90 प्रतिशत् से अधिक अंक पाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को कमिश्नर मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान कलेक्टर श्री राकेश सिंह, मुख्य वन संरक्षक श्री केके भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद द्वारा भी मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
शैक्षणिक सत्र 2019-20 के अंतर्गत संभागायुक्त श्री रजनीश श्रीवास्तव ने अपनी पदस्थापना के दौरान संभाग के अंतर्गत प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किए जाने के उद्देश्य से 90 प्रतिशत् से ज्यादा अंक, बोर्ड परीक्षाओं में प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को कमिश्नर मेडल प्रदान किए जाने की की घोषणा की गई थी। आज शुक्रवार को संभागायुक्त ने जिले में प्रवास के दौरान जिले में हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी प्रमाण पत्र परीक्षा में 90 प्रतिशत् से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को कमिश्नर मेडल के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयुक्त श्री श्रीवास्तव, कलेक्टर श्री सिंह, मुख्य वन संरक्षक श्री भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री प्रसाद द्वारा हाई स्कूल प्रमाण पत्र परीक्षा अंतर्गत कुमारी अंशु बारस्कर, कुमारी लोकांशी, श्री प्रखर मालवीय, श्री गुलशन गोरिया के साथ हायर सेकेंडरी प्रमाण पत्र परीक्षा में कुमारी साक्षी मायवाड़, श्री मिथिलेश साहू एवं श्री दीपक बघेल को कमिश्नर मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण श्री एसके त्रिपाठी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एलएल सुनारिया, डीपीसी श्री सुबोध शर्मा, एडीपीसी श्री संजीव श्रीवास्तव, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य श्री राकेश दीक्षित एवं परीक्षा प्रभारी श्री मनोहरराव उघड़े के साथ छात्र-छात्राओं के पालक गण भी उपस्थित रहे।
+ There are no comments
Add yours