पैर की पट्टी खींच कर ध्यान भटकाया, पलक झपकते ही गायब कर दी सोने की चेन

Estimated read time 1 min read

बैतूल। जिले में भरे बाजार में चोरों ने जेवर उड़ाने के लिए नई ट्रिक अपनाई है। वे पहले किसी और जेवर को खींचने का नाटक करते हैं। उनका ध्यान उधर खींचकर दूसरा बेशकीमती जेवर उड़ा देते हैं। हाल ही में यह ट्रिक चोरों ने बैतूल जिले के चिचोली के साप्ताहिक बाजार में अपनाई। यहां एक वृद्धा के गले से पलक झपकते ही शातिर चोरों ने सोने की चेन उड़ा दी।

चिचोली ब्लॉक के गोंडू मंडई गांव में वृद्धा पार्वती चौहान ने चिचोली थाने में शिकायत की कि वह अपने नाती अजित बिसोने के साथ चिचोली बाजार गई थी। उसका नाती और वह अलग-अलग सब्जी खरीद रहे थे। सब्जी खरीदते हुए उसे लगा कि कोई पैर की पट्टी खींच रहा है। पांव की ओर देखा तो कोई नजर नहीं आया। कुछ दूर जाने पर देखा तो गले की सोने की चेन नहीं थी। यह चेन साढ़े 60 हजार से अधिक की थी। जो बैतूल से सितंबर महीने में ही ली थी।

More From Author

+ There are no comments

Add yours