प्रत्याशियों की ऐसी दुर्लभ तस्वीर जो शायद आपको कहीं देखने को नहीं मिले

Estimated read time 1 min read

घोड़ाड़ोगरी। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी एक दूसरे को अपना प्रतिद्वंदी मानकर अलग-अलग खेमे में अपने मतदाताओं को लुभाने में लगे रहते हैं ।वही नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के 15 वार्डों में आज बुधवार को मतदान हुआ सभी वार्डों में प्रत्याशियों ने अपने अलग-अलग खेमे बनाकर अपने समर्थकों के साथ खड़े होकर मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए लुभाने का प्रयास किया। लेकिन घोड़ाडोंगरी नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 6 का नजारा कुछ अलग ही था। यहां पर भाजपा कांग्रेस और दो निर्दलीय उम्मीदवार चारों महिला उम्मीदवार मतदान के दौरान एक साथ बैठे नजर आए। मतदान करने पहुंचे मतदाता भी ऐसा नजारा देखकर चौककर रह गए। उल्लेखनीय है कि यहां से भाजपा उम्मीदवार प्रिया अरोरा कांग्रेस उम्मीदवार कविता महाले निर्दलीय उम्मीदवार रत्नप्रभा माथनकर,  निर्दलीय उम्मीदवार सुनीता वर्मा चुनाव मैदान में हैं ।जिनके भाग्य का फैसला आज मतदाताओं ने कर दिया है। जिसके परिणाम 20 जुलाई को आएंगे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours