- सारनी मंडल के कार्यकर्ताओ ने विधायक के नेतृत्व में ढोल नगाड़े से बैतूल पहुंचकर पूर्व सांसद का जोरदार स्वागत किया
- बैतूल से चुनाव लडऩे वाले हेमंत खण्डेलवाल को बधाई देने के लिए जिले भर से उमड़ा जन सैलाब
सारनी। बैतूल जिले की बैतूल विधानसभा से भाजपा के संभावित प्रत्याशी पूर्व सासंद एवं पूर्व विधायक तथा मध्यप्रदेश भाजपा चुनाव संचालन समिति के सदस्य हेमंत विजय खण्डेलवाल के 69 जन्मोत्सव जिले भर से हजारो की संख्या में उनके समर्थक बधाई देने पहुंचे। रविवार साप्ताहिक बाजार के दिन उनके निवास पर सुबह से लेकर शाम तक 12 हजार से अधिक लोग अपने – अपने साधन से पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शी का ऐसा मानना है कि आजादी के बाद पहली बार किसी का जन्मदिन मनाने एवं उन्हे बधाई देने के लिए जिले के सासंद विधायक से लेकर आम आदमी तक पहुंचा था। इसे आमतौर पर भाजपा और पूर्व सांसद खण्डेलवाल का साझा शक्तिप्रदर्शन कहा जा सकता है। इस वर्ष मध्यप्रदेश की विधानसभा के चुनाव होने है और ऐसे में अपनी विधानसभा सहित जिले की पांचो विधानसभा तथा पड़ौसी जिलो से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। आज जिला मुख्यालय पर बड़ी संख्या में रक्तदान शिविर से लेकर कई सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बैतूल के पूर्व सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत खंडेलवाल का जन्मदिन रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा दिवस के रूप में मनाया। उनके परिवार ने करोड़ों रुपए की लागत का अपना मकान स्व. पिता पूर्व सांसद विजय खंडेलवाल के नाम पर शुरू किए विजय सेवा न्यास को समर्पित कर दिया। इस न्यास के जरिए उन्होंने चार प्रकल्पों की शुरुआत की। जिसमें सेवाए शिक्षा से रोजगार, स्वास्थ्य, नारी सशक्तिकरण शामिल हैं। इस मौके पर पूर्व सांसद ने कहा कि उनके स्वर्गीय पिता सदैव कहते थे कि समाज के कमजोर वर्ग के साथ खड़े रहो, उन्हीं के मार्गदर्शन को परिवार आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने आदिवासी अंचल को जोडऩे के लिए कई काम किए। इस अवसर पर सारनी मंडल के कार्यकर्ता विधायक डॉ योगेश पंडाग्रेनगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह सयोजक रंजीत सिंह,जिला महामंत्री कमलेश सिंह, विधानसभा संयोजक पी जे शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष जगदीश पवार सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुधा चंद्रा, दशरथ सिह जाट , पूर्व नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, मंडल महामंत्री प्रकाश शिवहरे के नेतृत्व में सार नी से सैकड़ो कार्यकर्ता बैतूल पहुंचकर पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल जी को 11 किलो का माला पहनाकर जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी , सुभाष वार्ड में सतपुडा समग्र समिति के तत्वावधान में 151 फ लदार पौधे रोपे। इसके बाद उनके मोतीवार्ड स्थित पुराने आवास पर सुन्दरकांड करके सेवा प्रकल्प का शुभारंभ किया गया। इस दौरान खंडेलवाल परिवार ने सेवा से जुडे आयामों की प्रदर्शनी वृत्त चित्र का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम के बाद भाजपा नेता युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछडावर्ग मोर्चा, अजा मोर्चा अजजा मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सेवा, शिक्षा से रोजगार, स्वास्थ्य, नारी सशक्तिकरण जैसे चार प्रकल्प शुरू किए गए। जिसकी मॉनिटरिंग उनके पुराने भवन से की जाएगी। इसके तहत इस न्यास भवन में मेडिकल सहायता के लिए एक्सपर्ट टीम तैनात रहेगी जो देश भर के चैरिटेबल हॉस्पिटल का डाटा रखेगी। ये टीम स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर ऐसे जरुरतमंदों को उपयुक्त सहायता मुहैया कराएगी। यहां सप्ताह में एक दिन नि:शुल्क पैथालोजी की व्यवस्था भी होगी। खंडेलवाल परिवार ने मानसिक बीमार बच्चों के लिए एक केंद्र की स्थापना के लिए करोड़ों रुपए की भूमि सेवा भारती को दान कर दी है। महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके स्किल डेवलपमेंट के लिए भी केंद्र स्थापित किया जाएगा। हर बड़े गांव में एक शिक्षक रखकर बच्चों को शिक्षा और हफ्ते में दो दिन स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम किए जाएंगे। वहीं ऐसे 50 केंद्र भी शुरू किए जायेंगे जिसमें बच्चे पढऩे के साथ रोजगार से जुड़ सके। परिवार द्वारा संचालित तक कोचिंग संस्थान में प्रतिभाशाली बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग भी दी जाएगी। श्री खण्डेलवाल के इस सेवा न्यास कार्यक्रम में सबसे ज्यादा चर्चित उपस्थिति स्वर्गीय विजय कुमार खण्डेलवाल की मित्र मण्डली की रही जिसमें सबसे वयोवद्ध चिकित्सक एवं सेवा निवृत मुख्य चिकित्सा अधिकारी धरमचंद्र लश्करे, रमेश मिश्रा, सीएच वर्मा, डां शैला मूले, अधिवक्ता विनोद मिश्रा सहित अनेक लोगो के साथ परिवार के छोटे – बड़े सदस्य उपस्थित थे। अकसर बैतूल मुख्यालय का आजाद वार्ड को कांग्रेस समर्थक माना जाता है यहां से कांग्रेस के दो पार्षद चुनाव जीत चुके है लेकिन आजाद वार्ड से बड़ी संख्या मे बुर्का पहनी मुस्लिम महिलाओ श्री खण्डेलवाल को उनके जन्मदिन पर बधाइयां दी।
+ There are no comments
Add yours