सारनी। स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल जी की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के 11 वे दिन सुपर आठ के तीन मैच खेले गये।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे। आयोजन समिति के संरक्षक रंजीत सिह,जीपी सिहं,भीम बहादूर थापा,नन्हे सिह,सुधा चन्द्रा,नागेन्द्र निगम ने बताया की
आज का पहला मैच रेगुलर इलेवन घोड़ाडोंगरी व मास्टर क्रिकेट क्लब मुलताई के बीच खेला गया । रेगुलर इलेवन घोड़ाडोंगरी ने टास जितकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी मास्टर क्रिकेट क्लब मुलताई ने निर्धारित 12 ओवरों में 85 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। 86 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेगुलर 11 घोड़ाडोंगरी ने आठवें ओवर में 4 विकेट खोकर 86 रन का लक्ष्य हासिल कर जीत सुनिश्चित की।आज के मैन ऑफ द मैच रेगुलर 11 घोड़ाडोंगरी के एजाज रहे जिन्होंने 6 गेंद पर 24 रनों की पारी खेली एवं गेंदबाजी में 3 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट हासिल किए और मैन ऑफ द मैच बने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी कामेश्वर राय,समिति के संरक्षक रंजीत सिंह,जीपी सिंह,विक्की सिंह, खुशीलाल खवसे,नन्हे सिह, सुनील सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया।
आज का दूसरा मैच पुलिस इलेवन बैतूल व बंगाल वारियर्स सालीवाड़ा के बीच खेला गया । बंगाल वारियर्स सालीवाड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए बंगाल वारियर्स सालीवाड़ा ने 12 ओवर मे ऑल आउट होकर मात्र 61 रन बना पाई 62 रनों का लक्ष्य दिया। जवाबी पारी खेलने उतरी पुलिस इलेवन बैतूल ने छठे ओवर में 1 विकेट खोकर 66 रन बनाएं और यह मैच 9 विकेट से जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच पुलिस इलेवन बैतूल के अनूप रहे जिन्होंने 3 ओवर में 5 विकेट 5 रन देकर हासिल किए और मैन ऑफ द मैच बने। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वेलफेयर सदस्य कामेश्वर राय,रंजीत सिह, जी पी सिंह, खुशीलाल खवसे विक्की सिंह,योगेश बर्डे,प्रमोद सिह,संजीत चौधरी, सुनील सिंह द्वारा पुरस्कार दिया गया ।
आज के दिन का तीसरा मैच पुलिस इलेवन बैतूल व रेगुलर इलेवन घोड़ाडोंगरी के बीच खेला गया रेगुलर इलेवन घोड़ाडोंगरी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस इलेवन बैतूल ने निर्धारित 12 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। 160 रन का पीछा करने उतरी रेगुलर इलेवन घोड़ाडोंगरी ने 12 ओवर में मात्र 82 रन ही बना पाई और 76 रनों से पुलिस 11 बैतूल यह मैच जीत गई।इस मैच के मैन ऑफ द मैच पुलिस इलेवन बैतूल के आर्यन रहे जिन्होंने 37 गेंदों पर 78 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली जिसमें उन्होंने 6 छक्के और 8 चौका जमाया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार समिति के संरक्षक रंजीत सिंह,यूनियन के वरिष्ठ नेता कामेश्वर राय,चंद्रभान सिंह रघुवंशी, खुशीलाल खवसे, सुनील सिंह, मुकेश अपराले,राजा पण्डाग्रे द्वारा दिया गया।
इस अवसर पर आयोजन समिति के सरंक्षक रंजीत सिह,,जीपी सिह, भीम बहादूर थापा, नन्हे सिह,सुधा चन्द्रा योगेश बरडे खुशीलाल पवार,किशोर ड़ेहरिया,अजय प्रजापति, ,,पिन्टू अंसारी,सुभाष सिह,संजीत चौधरी सुनील सिंह चांद अंसारी अजय पण्ड्राग्रे, हलचल गुप्ता,दिलिप विश्वकर्मा,,गणेश महस्की, देवेन्द्र वामनकर रोहित अग्रवाल,,आदित्य भारती,प्रफुल त्रिपाठी कमल सातनकर, राजा गोहै जयदेव उपस्थित थे ।
पुलिस इलेवन बैतूल के तुफानी बल्लेबाज आर्यन व अनूप की शानदार गेंदबाजी से रेगुलर 11 घोड़ाडोंगरी व बंगाल वारियर्स सालीवाडा को हराकर सुपर 8 में पहुची
+ There are no comments
Add yours