तांडव वेब सीरिज को रोकने भाजपा जिलाध्यक्ष ने केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश के गृहमंत्री को लिखा पत्र

Estimated read time 1 min read
  • ओटीटी प्लेटफार्म के लिए भी कानून बनाने की मांग की

बैतूल। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज वेब सीरिज तांडव पर तत्काल रोक लगाने और इस तरह की सीरिज के नियंत्रण के लिए ठोस कानून बनाने को लेकर केन्द्रीय सूचना,प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर को पत्र लिखा हैै। इस संबध में श्री शुक्ला ने प्रदेष के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को भी अलग से पत्र लिखा है। केेन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री एवं प्रदेष के गृहमंत्री को लिखे पत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि ओटीटी प्लेटफार्म के चलन से वेब सीरिजो का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें सैक्स, हिंसा, मादक पदार्थ, घृणा और अष्लीलता भरी रहती है। इसके अलावा इन सीरिजो में हिंदू भावनाओ को चोट पहंुचाया जाकर समाज का माहौल खराब किया जा रहा है। अपने पत्र में श्री शुक्ला ने कहा कि हाल ही में अमेजन वीडियो प्राईम पर तांडव वेब सीरिज में हिंदू देवी-देवताओ का मजाक उडाया गया और धार्मिक भावनाओ को चोट पहंुचाई गई। श्री शुक्ला ने कहा कि यह सब पहली बार नही हो रहा है, अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर हिंदूओ की भावनाओ को चोट पहंुचाना आम हो गया है। तांडव वेब सीरिज में भी देवी देवताओ को अपमानित करने के साथ ही दलितो पर भी घृणित टिप्पणी कर सांप्रदायिक माहौल बिगाडा जा रहा है। श्री शुक्ला का कहना है कि ओटीटी प्लेटफार्म पर चलने वाली ऐसी वेब सीरिजो के नियंत्रण के लिए हमारे देष में कोई ठोस कानून नही है। अपने पत्र में श्री शुक्ला ने केन्द्रीय मंत्री से तांडव वेब सीरिज पर तत्काल रोक लगाने और ओटीटी प्लेटफार्म पर नियंत्रण हेतू ठोस कानून बनाने की मांग की है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours