पिता की हत्या में दत्तक पुत्री ही निकली मास्टर माइन्ड, अंधे कत्ल का 24 घण्टे में पुलिस ने किया पर्दाफाश

Estimated read time 1 min read

सारनी। कोल नगरी में अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की दत्तक पुत्री को मास्टर माइंड एवं तीन अन्य आरोपियों गिरफ्तार किया है। शनिवार को एसडीओपी अभयराम चौधरी एवं टीआई महेंद्र सिह चौहान ने थाना सारनी में अंधे कत्ल का खुलासा किया है। एसडीओपी श्री चौधरी एवं टीआई श्री सिह ने कहा की इस हत्या में मृतक की दत्तक पुत्री ने अपने दोस्तो के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। हत्या करने के बाद दो दिनों तक मकान में शव को कंबल में छुपाकर रखा था। पुलिस ने बताया की 14 जनवरी को फरियादी बबलू पिता केशव नागले 38 साल निवासी सुभाष नगर पाथाखेड़ा ने रिपोर्ट किया कि मेरे जीजा श्रीराम हुरमाड़े तथा उनकी गोद ली हुई नाबालिक लड़की मेरे मोहल्ले सुभाष नगर में रहते हैं । मेरे जीजा श्रीराम से फोन पर बात होते रहती थी पर दिनांक 12.01.21 से मेरी बात नही हुई फिर आज दिनाँक 14.01.2021 को करीबन 10-11 बजे मोहल्ले के लोगो से पता चला कि श्रीराम हुरमाड़े के घर के पीछे बाड़ी में बनी टपरिया से बदबू आ रही है उसकी लड़की देखने के लिये जाने नही दे रही है तब मैं जीजा श्रीराम के घर गया मैने दरवाजा खुलवाकर टपरिया में जाकर देखा तो कम्बल में लिपटा हुआ कोई व्यक्ति दिखा, कम्बल हटाकर देखने पर मेरे जीजा मृत अवस्था में पड़े थे । उनके सिर पर व दोनो हाथों में चोट के निशान तथा गला कटा हुआ था मेरे जीजा की किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हत्या कर दी गई है की रिपोर्ट पर थाना सारणी में अप.क्रं.- 32/2021 धारा-302 भादवि का अज्ञात आरोपी के विरूध्द कायमी की जाकर विवेचना में लिया गया है । विवेचना के दौरान  पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल श्रीमति श्रृध्दा जोशी ने वारदात को गंभीरता से लेते हुये सारनी पुलिस को विवेचना गंभीरता से करने के निर्देश दिये थे । सारनी पुलिस के द्वारा SDOP श्री अभयराम चौधरी के निर्देशन एवं थाना प्रभारी श्री महेन्द्र सिंह चौहान के मार्ग दर्शन में टीम का गठन किया जाकर प्रकरण की विवेचना तत्पर्ता पूर्वक करते हुये । आरोपियान 01. नाबालिक लड़की , 02. अनवर खान पिता असलम खान 21 साल निवासी आजाद नगर पाथाखेड़ा, 03. शिखर पिता राजेश मोहबे 18 साल निवासी गणेश कालोनी आमला थाना आमला, 04. अनिल पिता राजू सोनारिया 20 साल निवासी सुभाष नगर पाथाखेड़ा को गिरफ्तार किया गया । पूछताछ पर आरोपियान द्वारा बताया गया कि मृतक अपनी लड़की को दोस्तो के साथ घूमने फिरने एवं मोबाईल पर बात करने से मना करता था जिससे लड़की परेशान होकर अपने बायफ्रेन्ड एवं दोस्तो के साथ प्लान करके अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया एवं मृतक के शव को घर के पीछे बनी टपरिया में छिपा दिया था । प्रकरण में दत्तक पुत्री ही निकली मास्टरमाईन्ड पुलिस द्वारा किया गया खुलासा ।
उक्त आरोपियो की गिरफ्तारी में थाना सारणी की टीम में चौकी प्रभारी उनि राकेश सरेयाम , उनि रवि ठाकुर, उनि अलका राय , सउनि जी पी बिल्लौरे , सउनि मुजफ्फर हुसैन, आऱ 273 गजानन्द , आर. 126 रमेश , आर. 189 अखिलेश , आर. 226 सोनू , आर. 233 सुरेन्द्र , आर. 266 विनोद, आर. 684 कमलेश , म.आर. 564 शालू की विशेष भूमिका रही ।

More From Author

+ There are no comments

Add yours