कोरोना वैक्सीन का पहला टीका फ्रंट लाइन वर्कर श्रीमती मंजू आर्य को लगा

Estimated read time 1 min read
  • पेशे से चिकित्सक विधायक डॉ. पंडाग्रे को भी लगाया गया कोरोना वैक्सीन का टीका
  • जिला चिकित्सालय से कोविड-19 टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

बैतूल। जिला चिकित्सालय से शनिवार को कोविड-19 टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हुआ। अभियान के तहत पहला टीका फ्रंट लाइन वर्कर महिला सफाईकर्मी श्रीमती मंजू आर्य को लगाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मेें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोविड वैक्सीनेशन के टीकाकरण अभियान का वर्चुअल शुभारंभ किया गया। जिला चिकित्सालय परिसर में वर्चुअल कार्यक्रम का सासंद श्री डीडी उइके, विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे, कलेक्टर श्री राकेश सिंह, सीईओ जिपं श्री एमएल त्यागी, सीएमएचओ डॉ. प्रदीप कुमार धाकड़, सिविल सर्जन डॉ. अशोक बारंगा, चिकित्सकों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने अवलोकन किया। शुभारंभ अवसर पर पेशे से चिकित्सक आमला के विधायक डॉ. योगेश पण्डाग्रे को भी कोविड वैक्सीन का टीका लगाया गया। जिला अस्पताल पहुंचे बैतूल विधायक श्री निलय डागा ने भी टीकाकरण व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सर्वप्रथम महिला सफाईकर्मी श्रीमती मंजू आर्य को कोविड वैक्सीन लगाया गया। जिला अस्पताल बैतूल के कोरोना वार्ड में कार्यरत् सफाई कर्मचारी श्रीमती मंजू को फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में टीका लगा, जिन्होंने टीकाकरण के उपरांत वैक्सीन के प्रथम हितग्राही होने पर प्रसन्नता जाहिर की। श्रीमती मंजू आर्य के साथ प्रथम 10 हितग्राहियों में आमला विधायक एवं चिकित्सक डॉ. योगेश पंडाग्रे, सीएमएचओ डॉ. प्रदीप कुमार धाकड़, सिविल सर्जन डॉ. अशोक बारंगा, वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. एके पांडे, डॉ. नूतन वल्लभ राठी, डॉ. दीप कुमार साहू, स्टाफ नर्स श्रीमती नागरानी शास्त्री एवं श्रीमती सोमनी वर्गिस एवं सफाईकर्मी श्री विक्की ढोलेकर को भी कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया। इसके अलावा जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अरविन्द कुमार भट्ट, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रूपेश पदमाकर एवं आरएमओ डॉ. रानू वर्मा द्वारा भी टीकाकरण करवाया गया।
इस अवसर पर सासंद श्री डीडी उइके, विधायक आमला डॉ. योगेश पण्डाग्रे एवं विधायक बैतूल श्री निलय डागा द्वारा कहा गया कि टीकाकरण पूरी तरह से सुरक्षित है, सभी को टीकाकरण अवश्य करवाना चाहिये। उन्होंने इस महाअभियान से जुडऩे हेतु सभी जिले वासियों से अपील की।
वर्चुअल शुभारंभ के साथ ही जिला चिकित्सालय बैतूल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आमला एवं भैंसदेही में भी कोविड वैक्सीन टीकाकरण प्रारंभ किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आमला में डॉ. राहुल झरबड़े, श्री परसराम कापसे लेखापाल, श्रीमती सुनीता देवी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, श्रीमती शोभा मर्सकोले आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, श्रीमती नीतू महोबे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, श्रीमती निर्मला हुरमाड़े आशा कार्यकर्ता, श्रीमती मंदा जैन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, श्री लखन सोनपुरे मोबेलाइजर कोल्ड चेन, श्रीमती रेखा यादव आशा कार्यकर्ता, श्रीमती गुन्ता धोटे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं श्रीमती गीता खड़से सफाईकर्मी को टीका लगाया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैंसदेही में श्री सुनील कुमार द्विवेदी फार्मासिस्ट, डॉ सुरेश बारस्कर आयुष चिकित्सक, श्री बलबंत पंवार एमटीएस, श्री सुनील कुमार राठौर ईएमटी, श्री विनोद बंजारे पायलट, श्री राजेश राठौर वाहन चालक, श्रीमती चन्द्रकला इंगले आईसीडीएस सुपरवाईजर, श्री दुर्गेश 108 मेडिकल टीम, श्रीमती सुनीता मर्सकोले आईसीडीएस सुपरवाईजर एवं डॉ. तुलसीराम तुमड़ाम आयुष चिकित्सक को टीका लगाया गया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours