पार्टी का विजन स्पष्ट है,कार्यकर्ता मिषन मोड में काम करे – प्रभारीमंत्री

Estimated read time 1 min read
  • विजय भवन में हुआ प्रभारी मंत्री का जोरदार स्वागत

बैतूल। केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकारे योजनाबद्व व सुनिष्चित तरीके से अंत्योदय की लक्ष्य प्राप्ती के लिए काम कर रही है। कार्यकर्ताओ की भी जिम्मेदारी है कि कदम से कदम मिलाकर चले और सरकार की जनहितैषी योजनाओ को नीचे तक पहुंचाए। उक्त विचार प्रदेष के स्कूल षिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री इंदरसिंह परमार ने प्रथम आगमन पर जिला कार्यालय विजय भवन में कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत सम्मान कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस अवसर पर सांसद दुुर्गादास उइके,जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, विधायक डा.योगेष पंडाग्रे, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, सुभाष आहूजा, जिला पंचायत अध्यक्ष सूरजलाल जावलकर, उपाध्यक्ष नरेष फाटे, पूर्व विधायक रामजीलाल उइके, महेन्द्र सिंह चैहान,चंद्रषेखर देषमुख , मंगलसिंग धुर्वे, प्रदेष कार्यसमिति सदस्य हेमलता कुंभारे मंचासीन थे। प्रारंभ में जिला व मंडल पदाधिकारियो ने प्रभारी मंत्री बनने के बाद प्रथम आगमन पर इंदरसिंह परमार का जोरदार स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत प्रभारी मंत्री इंदरसिंह परमार ने कार्यकर्ताओ से अफवाह गैंग से सावधान रहने की बात करते हुए कहा कि इनका उददेष्य सिर्फ अफवाह फैलाना है। यदि ये देष के प्रधानमंत्री ,प्रदेष के मुख्यमंत्री के लिए सोषल मीडिया पर भ्रम फैलाए तो कार्यकर्ता जोरदार जवाब दे, साथ ही स्वयं भ्रम मे न आए और जनता को भी न आने दे। केन्द्र सरकार द्वारा लागू राष्ट्रीय षिक्षा नीति पर बोलते हुए स्कुल षिक्षा मंत्री ने इस पर विस्तार से प्रकाष डाला और कहा कि हमारी स्पष्ट मान्यता है कि षिक्षा का व्यापारीकरण नही होना चाहिए। उन्होने प्रदेष सरकार की सीएम राईजिंग स्कूल योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इस पर सरकार 20 से 40 करोड रू.खर्च कर स्कूलो को सर्वसुविधा युक्त बनाएगी। अभी 350 स्कूल शुरू करने की तैयारी है। श्री परमार ने कहा कि भाजपा विचारधारा पर आधारित काम करने वाली पार्टी है। काम को लेकर हमारा विजन स्पष्ट है। हमें भी मिषन मोड में काम करने की आवष्यकता है। श्री परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बढा है। प्रधानमंत्री अपनी पूरी क्षमता और परिश्रम के साथ मूल्यो पर आधारित काम कर देष को विकास की ओर ले जा रहे है। प्रारंभ में सांसद दुर्गादास उइके ने प्रभारी मंत्री के स्वागत में उदबोधन देते हुए कहा कि उनके कुषल एवं प्रेरक नेतृत्व से बैतूल जिला आगे बढेगा। श्री उइके ने इस अवसर पर कोविड काल में सेवा ही संगठन 2 के माध्यम से किए कामो का उल्लेख भी किया। आभार व्यक्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने संगठन की तरफ से हर संभव सहयोग का आष्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कमलेष सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओ सहित बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारी कार्यक्रर्ता उपस्थित रहे।
जगह – जगह हुआ स्वागत – जिले का प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार जिले के प्रवास पर आए स्कूल षिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभारी) इंदरसिंह परमार का जिले की सीमा धार से ही स्वागत सत्कार शुरू हो गया। इसके पश्चात भौरा, शाहपुर एवं बरेठा में पार्टी कार्यकर्ताओ ने जोरदार एवं आत्मीय स्वागत किया। बैतूल मुख्यालय में सर्किट हाउस पहंुचने पर भी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला के नेतृत्व में सांसद दुर्गादास उइके, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, विधायक डा.योगेष पंडाग्रे की उपस्थिती में कार्यकर्ताओ ने अनुषासन बद्व होकर पुष्पमालाओ से प्रभारी मंत्री का स्वागत किया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours