
- बेस्ट अंडरग्राउंड माइन का अवार्ड पाथाखेड़ा क्षेत्र के तवा खान एवम् गुणवत्ता के लिए वेकोलि स्तर पर छतरपुर 1 एवं शोभापुर को क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया
सारनी। 7 नवंबर को पाथाखेड़ा क्षेत्र के ऑफिसर्स क्लब में मुख्यालय द्वारा निर्देशित श्रम उत्सव समारोह 46th कोल इंडिया स्थापना दिवस के अवसर पर मनाया गया। उक्त समारोह में वेकोली स्तर पर पाथाखेड़ा क्षेत्र के कुल 38 कर्मचारियों एवं अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। क्षेत्र में उक्त कार्यक्रम श्री पी के चौधरी क्षेत्रीय महाप्रबंधक पाथाखेड़ा क्षेत्र की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय समन्वय समिति सदस्य समस्त ,क्षेत्रीय कल्याण समिति सदस्यों के साथ-साथ सभी विभागाध्यक्ष एवं उप क्षेत्रीय प्रबंधको ने भी अपनी उपस्थिति दर्शाई । कार्यक्रम में एलईडी के माध्यम से पूरे डब्ल्यूसीएल में हो रहे कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट भी किया गया इस वर्ष डब्ल्यूसीएल स्तर पर बेस्ट अंडरग्राउंड माइन का अवार्ड पाथाखेड़ा क्षेत्र के तवा खान को दिया गया एवं गुणवत्ता के लिए वेकोलि स्तर पर छतरपुर 1 एवं शोभापुर को क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
+ There are no comments
Add yours