शाहपुर। शासकीय महाविद्यालय शाहपुर में आंतरिक गुणवत्ता सुनश्चयन प्रकोष्ठ की बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर एमडी वाघमारे ने आगामी नैक मूल्यांकन को ध्यान में रखते हुए आइक्यूएसी के सदस्यों के सामने तैयारियों को लेकर ब्यौरा प्रस्तुत किया। आइक्यूएसी समन्वयक डॉ शीतल चौधरी ने सभी सदस्यों को प्रस्तावित कार्यो से अवगत कराया। जिसमें खेल मैदान का उन्नयन, साइकिल स्टैंड का निर्माण, फ्लोरिंग, संस्था के नवीन प्रतीक चिन्ह व ध्येय वाक्य, मिशन और विजन निर्धारण आदि कार्यों को लेकर प्रस्ताव उपरांत सहमति प्रदान की गई। परिसर सौंदर्य को लेकर भी प्रकोष्ठ के सदस्यों ने कार्य योजना बनाने हेतु स्वीकृति प्रदान की। जिसमें महाविद्यालय भवन के आंतरिक प्रांगण में क्यारियों का निर्माण महात्मा गांधी की प्रतिमा के सम्मुख वाटिका एवं ध्वजारोहण स्थल के निर्माण हेतु प्रस्ताव पारित किया गया। इस बैठक में शाहपुर विकासखंड के प्रबुद्ध नागरिकों ने भी सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण सुझाव रखे। इस बैठक में आनंद कुमार मेहतो सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता एमपीईबी, देवकीनंदन चौधरी सेवानिवृत्त व्याख्याता,अरुण तिवारी व्यवसायी एवं रोजगार प्रदाता, रामकिशोर कहार मशरूम उत्पादक, राजकुमार सिरोरिया एनजीओ संचालक द्वारा संस्था के विकास हेतु महत्वपूर्ण सुझाव रखे गए। महाविद्यालय स्टाफ की ओर से डॉ. संजय बानकर, प्रो. नीतू जायसवाल माहोरे, प्रो. पूनम देशमुख, डॉ. देवेंद्र कुमार रोडगे, डॉ. ओम झा, डॉ.पवन सिजोरिया, डॉ.नितेश पाल, प्रो. अजाबराव इवने,प्रो. ज्योति वर्मा ने भी अपने विचार रखे।
आंतरिक गुणवत्ता सुनश्चयन प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
More From Author
जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन
April 21, 2026
नपाध्यक्ष ने किया वार्ड 9 में बाउंड्रीवाल का भूमिपूजन
April 21, 2026
+ There are no comments
Add yours