पाथाखेड़ा के फुटबॉल ग्राउंड दशहरा मैदान में रंगारंग आतिशबाजी के साथ किया रावण के पुतले का दहन

Estimated read time 1 min read

सारनी /पाथाखेडा। पाथाखेडा फुटबॉल ग्राउंड दशहरा मैदान में दशहरे के पावन पर्व पर रंगबिरंगी आतिशबाजियो के साथ सद्भावना नव दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा 51 फीट के रावण के पुतले का दहन रात्री 9.30 बजे किया गया।समिति के पदाधिकारियो ने बताया कि असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी पर रावण दहन का कार्यक्रम प्रति वर्ष अनुसार इस 17 वे वर्ष में भी फुटबॉल ग्राउंड दशहरा मैदान पाथाखेड़ा मे सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगबिरंगी गगनचुंबी आतिशबाजियो के साथ किया गया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुविभागीय अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान, नायब तहसीलदार विरेन्द्र उईके, विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष आशा महेन्द्र भारती, नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम, सारणी थाना प्रभारी आदित्य सेन, पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी राकेश सरियाम, छविनाथ भारद्वाज , किशोर बरदे,पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र भारती, पार्षद सायरा बानो उपस्थित थे। पंडित मिथलेश द्विवेदी ने सभी अतिथियो को तिलक लगाकर सम्मान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद लगभग डेढ़ घंटे तक आतिशबाजियाँ की गई। आतिशबाजी से सारा आसमान रंगीन प्रतीत हो रहा था। तत्पश्चात 9:30 बजे के लगभग अनुविभागीय अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान ने रावण के पुतले का दहन किया। हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने रावण दहन के कार्यक्रम को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया। रावण बनाने में मुख्य कलाकार समिति के सिद्धनाथ साहू शिवकुमार, द्वारका राठौर सुरेश तिवारी सहित समिति के छोटे बडे सभी सदस्यो का सहयोग रहा। वही रावण के पुतले का निर्माण करने वाले सिद्धनाथ साहू को
एसडीओपी महेन्द्र सिंह चौहान और छविनाथ भारद्वाज अध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन और आभार व्यक्त प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से कैलाश पाटिल ने किया।
विशेष सहयोग – शासन प्रशासन, नपा सारनी, वेकोलि प्रबंधन, पुलिस प्रशासन, वन विभाग, सफाई कामगार, जगन पंचमुखी टेंट एवं डेकोरेशन और समस्त आमजन।
इस अवसर पर विशेष रूप से राजदेव साहू, संजय प्रजापति, नंदकिशोर साहू, मो० ताहिर, जीपी सिंह, लक्ष्मण सेठ, बाबू झा, अंजनी सिह,मयूर सौदागर, राजेश मसतकर, संतोष देशमुख ,रानू साहू के अलावा हजारो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours