सारनी। भारत सरकार एवं राज्य सरकार ने जनता बन्द के हित में लॉकडाउन के अंतर्गत परिवहन साधन एक झटके में बंद कर दिये थे। अब सरकार ने पुन: परिवहन शुरू करने के आदेश दिये है। सम्पूर्ण भारत में सभी राज्यों में परिवहन शुरू हो चुके है। पर 15 दिन हो चुके मध्यप्रदेश की जनता का दम भरने वाली सरकार ने अपने राज्य के अंदर करीब 50 लाखा जनता के रोजाना परिवहन हेतु परिवहन चलाने में खामोश बैठी है। जिसको लेकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. कृष्णा मोदी ने शासन से आग्रह किया कि प्रदेश की 7.50 करोड़ जनता के हित में स्वत: जो मध्यप्रदेश परिवहन निगम जो कि कोरोना की बीमारी से 2005 से उल्टी सांसे गिन रहा है, उसे संजीवनी देकर चालू करे या ट्रांसपोर्टरों को जो पहले बस चलाते थे उन्हे बस चलाने हेतु आदेश देकर सही में अपना परिचय देकर परिवहन चालू किया जाये।
परिवहन साधनों को चालू किये जाने की स्वतंत्रता सेनानी ने उठाई मांग
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours