- आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के नेतृत्व में सातवे दिन
- ग्राम लादी, खारी गयावानी रैयत, देवपिपरिया, रतेड़ाखुर्द, जमदेहीखुर्द, आसोला, बिच्छूखान एवं बड़ाखारी पहुंची विकास यात्रा


आमला। मध्य प्रदेश शासन के द्वारा निकाली जानी वाली विकास यात्रा के सातवे दिन की यात्रा का शुभारंभ ग्राम रतेड़ा कला में कन्या पूजन के साथ विभिन्न निर्माण कार्यों के भूमिपूजन के साथ हुआ। यात्रा के दौरान पितृपुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने माल्यार्पण कर नमन किया ग्राम पंचायत लादी के ग्राम खारी माल मे आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने अपने संबोधन में केंद्र एवम राज्य सरकार के द्वारा ग्रामीणों आदिवासियों बंधुओ, गरीबों, किसानों, महिलाओं, बालिकाओं के लिए चलाई जा रही, केन्द्रीय तथा राज्य सरकार की अंत्योदय पर केन्द्रित योजनाओं की जानकारी दी तथा ग्रामीणों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
शिवराज सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रेरित होकर , विकास यात्रा के दौरान एक सैकड़ा से अधिक युवाओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता विकास यात्रा के सातवे दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कल्याणकारी एवम जनहितैषी योजनाओं , भाजपा की राष्ट्रवादी विचार धारा एवम आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के कार्यों से प्रेरित होकर एक सैकड़ा से अधिक युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करी । विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने भगवा अंगवस्त्र पहना कर भाजपा को विचार धारा को जनजन तक पहुंचने का संकल्प दिलाया।
विकास यात्रा के दौरान पौने दो करोड़ की लागत वाले निर्माण की सौगात
विकास यात्रा के दौरान , रतेडा कला में 2 लाख लागत से प्रतिक्षालय, 1 लाख से सीमेंट रोड, ग्राम लादी में 10 लाख लागत से चेक डेम एवम ग्राम देवपिपरिया में 66.2 लाख लागत की नल जल योजना , ग्राम रतेड़ा खुर्द जलजीवन मिशन अंतर्गत 53.44 लाख की लागत से नलजल योजना , ग्राम बड़ाखरी जलजीवन मिशन अंतर्गत 45.81 का भूमिपूजन संपन्न हुआ।
इस दौरान जनपद पंचाय अध्यक्ष गणेश यादव , भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर,भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हरी यादव भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष यशवंत , मंडल महामंत्री महेश मास्कोले समेत प्रमुख कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवम अधिकारी गण उपस्थित रहे।
+ There are no comments
Add yours