नाबालिग को 6 हजार में बेचकर देह व्यापार में धकेल वाली जोया खान गिरफ्तार

Estimated read time 1 min read

पुलिस ने साइबर सेल की मदद से गुजरात के सूरत से जोया को किया गिरफ्तार 
बैतूल। 
चक्कर रोड के बहुचर्चित एवं सनसनीखेज नाबालिग से सामूहिक दुराचार एवं देह व्यापार काण्ड की सरगना जोया खान उर्फ अलीना खान को बैतूल गंज थाना पुलिस की टीम ने गुजरात के सूरत शहर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गंज थाना प्रभारी एसएस सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सतत् कार्यवाही कर चक्कर रोड देह व्यापार काण्ड की मुख्य आरोपी को सूरत से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने पीडि़ता को 6 हजार रुपए में आरोपियों किरण पंडाग्रे एवं शीतल पंडाग्रे को बेचना स्वीकार किया है। पुलिस आरोपिता को आज न्यायालय में पेश कर न्यायालय के आदेश पर रिमांड पर लेगी। 
शनिवार दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम में एसडीओपी बैतूल विजय पुंज ने चक्कर रोड देह व्यापार काण्ड की मुख्य आरोपी जोया खान को गिरफ्तार करने का खुलासा किया। पत्रकारवार्ता में गंज थाना प्रभारी एसएस सोलंकी एवं सांईखेड़ा थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे भी मौजूद थे। 
सूरत के अमझरा इलाके में दबोचा
बैतूल एसडीओपी विजय पुंज ने बताया कि एक किशोरी के साथ सामूहिक दुराचार एवं उससे देह व्यापार करवाने के मामले में जोया उर्फ अलीना खान पति गुफरान अंसारी (23) निवासी अजमेर के खिलाफ धारा 376, 370, (ए), 370(8), 372, 5/6 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम 11/1/13 5 सीएल पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध था। चक्कर रोड देह व्यापार काण्ड की मुख्य आरोपी के फरार होने से पुलिस उ सकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। एसडीओपी श्री पुंज ने बताया कि साइबर सेल की मदद से आरोपिया की लोकेशन गुजरात राज्य के सूरत में मिलने पर पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने गंज थाना प्रभारी निरीक्षक एसएस सोलंकी के नेतृत्व में सांईखेड़ा थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे, महिला आरक्षक रीना एवं आरक्षक अजय की टीम को आरोपिता की गिरफ्तारी के लिए रवाना किया। पुलिस टीम ने साइबर सेल द्वारा दिए लोकेशन एवं मुखबिर व स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपिता जोया खान को सूरत के अमझरा इलाके में दबोच लिया। एसडीओपी बैतूल ने बताया कि आरोपिता से विस्तृत पूछताछ एवं पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर 3 अक्टूबर को उसे गिरफ्तार कर लिया। 
6 हजार रु. में बेचा था पीड़ता को
चक्कर रोड देह व्यापार काण्ड की सरगना जोया खान ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि आरोपी माँ-बेटी शीतल पंडागे्र एवं किरण पंडाग्रे से उसकी एक वर्ष पूर्व अजमेर दरगाह पर मुलाकात हुई थी। तभी से वह  दोनों के संपर्क में थी। करीब पांच माह पूर्व जोया खान ने बैतूल आकर शीतल पंडाग्रे एवं किरण पंडाग्रे को पीडि़ता को  6 हजार रुपए में बेच दिया था। तभी से आरोपी माँ-बेटी पीडि़ता से देह व्यापार करवा रही थी। पुलिस आरोपिता जोया खान से देह व्यापार के संबंध में विस्तृत पूछताछ करने में जुटी हुई है। 
10 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
बहुचर्चित चक्कर रोड देह व्यापार काण्ड  में अभी तक 10 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं एवं आरोपी मुकेश फरार है। जबकि एक आरोपी विनय गोठी को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है। चक्कर रोड देह व्यापार काण्ड की सरगना जोया खान की शनिवार को हुई गिरफ्तारी के पूर्व पुलिस इस सनसनीखेज मामले में नौ आरोपियों किरण पंडाग्रे, शीतल पंडाग्रे, रजित महेश्वरी, शरद हड्डी, टीनू गायकवाड़, टीनू उर्फ अंकुश, हर्षित उर्फ सचिन गायकवाड़, शरद उर्फ पप्पू जैसवाल सहित एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर रेंज आईजी ने 30-30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। 
पुलिस टीम को मिलेगा इनाम
बहुचर्चित चक्कर रोड काण्ड की सरगना जोया खान को गुजरात के सूरत शहर से गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को इनाम से नवाजा जाएगा। पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने बताया कि फरार मुख्य आरोपिता जोया खान की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया था। एसपी के मुताबिक उक्त आरोपिता को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को इनाम दिया जाएगा। एसपी सिमाला प्रसाद ने बताया कि उक्त प्रकरण में आगामी दो-तीन दिनों में न्यायालय में चालान पेश किया जाएगा। 
उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद के निर्देशन एवं बैतूल एसडीओपी विजय पुंज के मार्गदर्शन में गंज थाना प्रभारी इंस्पेक्टर एसएस सोलंकी के नेतृत्व में सांईखेड़ा थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे, महिला आरक्षक रीना एवं आरक्ष्ज्ञक अजय ने गुजरात राज्य के सूरत शहर से चक्कर रोड देह व्यापार काण्ड की मुख्य आरोपिता जोया खान को गिरफ्तार किया है। 

More From Author

+ There are no comments

Add yours