- 12 से 15 माह तक करता रहता दुष्कर्म शिकायत के बाद आरोपी पर हुई कार्रवाई
सारनी। थाना अंतर्गत पढ़ने वाले शोभापुर गांव में 24 वर्षीय युवक के माध्यम से गांव की ही एक नाबालिक के साथ 10 जून 2022 से लेकर 9 सितंबर 2023 तक लगातार दुष्कर्म की जाने की घटना प्रकाश में आई है।पीड़िता के माध्यम से दो दिन पूर्व आरोपी के खिलाफ में सारनी थाने में शिकायत दी गई। शिकायत मिलते ही सारनी थाना प्रभारी अरविंद कुमरे के माध्यम से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बिना किसी देरी के आरोपी की खोज शुरू कर दी पुलिस की तत्परता से शिकायत के कुछ घंटे बाद ही आरोपी को गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि 10 जून 2022 से लेकर 9 सितंबर 2023 के बीच कई बार आरोपी के माध्यम से डरा धमकाकर कई बार शारीरिक संबंध स्थापित करने का काम किया मना करने पर जान से मारने की धमकी देता था घर परिजन के लोगों को पीड़िता ने यह जानकारी दी और उसके बाद परिजनों ने मामले को सारनी पुलिस को लिखित रूप से देकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की जिस पर पुलिस ने तत्परता दिखाई ही 24 वर्षीय लक्ष्मण पिता मधु बेडे को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। 12 से 15 माह तक आरोपी लक्ष्मण नाबालिक को डरा धमका कर उसका शारीरिक शोषण करता रहा
पुलिस के माध्यम से जागरूकता अभियान भी ग्रामीण क्षेत्र में नहीं ला रहा जागृति
मध्यप्रदेश पुलिस के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी स्कूलों में चौपाल लगाकर विद्यार्थियों को ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों को वेट टच और अच्छे टच के बारे में जानकारी देने का काम कर रहे हैं इसके अलावा साप्ताहिक बाजारों में भी चौपाल स्थापित करके लड़कियों को सोशल मीडिया के अलावा अपने आसपास के वह लोग जो उन्हें बुरी दृष्टि से देखते हैं या उन पर गदे कमेंट्स करते हैं ऐसे लोगों की जानकारी तत्परता से अपने घर परिवार के लोगों को देने को कहा जाता है पुलिस के माध्यम से जन जागृति अभियान भी चलाया जा रहा है उसके बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में नाबालिकों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं में किसी भी तरह की कमी होते दिखाई नहीं दे रही है।
इनका कहना है
आरोपी के माध्यम से नाबालिक को बेहला फुसलाकर लगभग 8 से 10 माह तक उसके साथ दुष्कर्म की घटना को करने के बाद आरोपी की शिकायत दो दिन पूर्व हुई थी। पीड़िता का मेडिकल चेकअप करा कर आरोपी लक्ष्मण को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 376 (2) एम 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज करके जेल भेज दिया गया है।
अरविंद कुमरे, थाना प्रभारी सारनी
+ There are no comments
Add yours