नागपुर में आयोजित नव संकल्प सोशल मीडिया शिविर में हुयें सम्मानित

Estimated read time 1 min read

बैतूल। बैतूल जिला कांग्रेस आईटी एंव सोशल मीडिया विभाग के जिला अध्यक्ष भूषण कांति ने बताया की नागपुर में आयोजित नव संकल्प सोशल मीडिया शिविर में सभी राज्यों से कांग्रेस आईटी एंव सोशल मीडिया के पदाधिकारी उपस्थित थे । हर राज्य से सोशल मीडिया पर सक्रिय 15 लोगों को शिविर में आमंत्रित किया गया था । जिसमें कांग्रेस आईटी एंव सोशल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन गुप्ता,महाराष्ट्र सरकार की महिला बाल विकास मंत्री यशोमति ठाकुर,प्रदेश की प्रभारी रूचितत्रा चतुर्वेदी,सह प्रभारी सौरभ राय,प्रदेश अध्यक्ष अभय तिवारी,एंव अन्य राष्ट्रीय स्तर के नेता मुख्य रूप से उपस्थित थे।

भूषण कांति ने कहा की कांग्रेस आईटी एंव सोशल मीडिया टीम मध्यप्रदेश को सम्मानित किया गया एंव बैठक में आगामी 2023 व 2024 में होने वाले आम चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन गुप्ता ने कहां की हम हर जिले में एक वार रूम का गठन करेगें।
भूषण कांति, अध्यक्ष
कांग्रेस आईटी एंव सोशल मीडिया विभाग  बैतूल

More From Author

+ There are no comments

Add yours