मुख्यमंत्री की तैयारी में जुटा प्रशासन साफ-सफाई और टेंट लगाने का सिलसिला जारी

Estimated read time 1 min read

सारनी। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का विद्युत नगरी सारनी में आने के लिए अब 3 दिन का समय शेष रह गया है 3 दिन के शेष बचे हुए समय को देखते हुए प्रशासन के माध्यम से तैयारियों में युद्ध स्तर पर छूट गई है। रविवार को हवाई पट्टी बगडोना से लेकर सारनी  ताप विद्युत ग्रहों के गेट क्रमांक सात के दोनों तरफ के खरपतवार और झाड़ियों की साफ सफाई नाली की साफ सफाई के कार्य में नगर पालिका प्रशासन जुटा हुआ था। नगरपालिका के माध्यम से हर छोटे बड़े पेड़ और खरपतवार ओं को हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा। इसके अलावा वर्षों से जो नालिया साफ नहीं हुई थी उस नालियों की साफ-सफाई भी नगर पालिका प्रशासन के माध्यम से मुख्य मार्ग के दोनों तरफ साफ सफाई कर रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम बगडोना हवाई पट्टी पर होना तय हो गया है। ऐसी स्थिति को देखते हुए रविवार दोपहर 12 बजे के बाद लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया था संभावना व्यक्त की जा रही है कि सोमवार दोपहर तक संपूर्ण तक तैयार हो हो जाएगा टेट साफ सफाई और कीचड़ ना हो  इसे देखते हुए हवाई पट्टी पर बजरी  दस्त गिराने का कार्य किया जा चुका है जिसे कल शाम तक बिछाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

More From Author

+ There are no comments

Add yours