नशे की हालत में वाहन चलाना घातक – टीआई हिंग्वे

Estimated read time 0 min read
  • पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति अभियान
  • थाना परिसर एवं बाजार में लगाई क्लास

सारनी। जानमाल की सुरक्षा के अलावा पुलिस ने आम नागरिकों को नशा मुक्ति एवं आत्महत्या रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया है। रविवार को टीआई रत्नाकर हिंग्वे ने थाना परिसर एवं बाजार में नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगो को नशे की लत से निजात पाने के गुर सिखाए। इस मौके पर टीआई श्री हिंग्वे ने कहा कि नशे की हालत में वाहन चलाना घातक है। नशे की हालत में अक्सर एक्सीडेंट की घटनाए हो रही है। पुलिस अधीक्षक सीमाला प्रसाद एवं एडिशनल एसपी नीरज सोनी के निर्देशन एवं एसडीओपी रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में सारनी पुलिस ने नशामुक्तिअभियान शुरू किया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए टीआई श्री हिंग्वे ने साप्ताहिक बाजार में शहरी एवं ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोगो को नशे की लत से होने वाले नुकसान की जानकारी दी है। नशे की लत पूरे परिवार को बर्बाद करने के अलावा समाज मे छवि को खराब करता है। नशा शराब के अलावा अन्य चीजों से भी होता है। सभी प्रकार का नशा छोड़ने का दिल से प्रयास करना जरूरी है। टीआई श्री हिंग्वे ने खासतौर से वाहन चलाने में नशा नही करना चाहिए।

More From Author

+ There are no comments

Add yours