नवरात्र में नारी की नव पहल – ग्राम भारती महिला मंडल एवं भारत गैस का महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संयुक्त प्रयास

Estimated read time 1 min read

सारनी। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के क्रम में आज 13 अप्रैल को घर में निर्मित विभिन्न प्रकार एवं स्वाद के अचार विक्री हेतु बाजार में उपलब्ध कराये गये हैं। नवरात्र के पावन अवसर पर ग्राम भारती महिला मंडल एवं भारत गैस के संयुक्त तत्वाधान में जिला एवं प्रदेश स्तर पर महिलाओं के लिये स्वरोजगार हेतु सदा से प्रयासरत हैं। इसी तारतम्य में संस्था अध्यक्षा भारती अग्रवाल ने संस्था के माध्यम से महिला स्व सहायता समूहों के स्वरोजगार प्रबंधन हेतु एक नई पहल “अचार निर्माण” का इस चैत्र नवरात्र में श्री गणेश किया गया हैं। स्व सहायता समूहों, उज्ज्वला हितग्राहियों एवं निराश्रित महिलाओं द्वारा घर में तैयार मसालों से अचार निर्माण, वितरण एवं विपणन किया गया। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामग्रियों के माध्यम से अचार निर्माण एवं बाजार वितरण के विषय पर प्रशिक्षण प्रदान कर संस्था द्वारा इसका विशाल स्तर पर उत्पादन प्रबंधन एवं वितरण स्व सहायता समूहों के माध्यम से किया जा रहा हैं। गृह निर्मित अचार की शुद्धता एवं स्वाद का पूर्ण ध्यान रखते हुये इसका निर्माण बाजार से न्यूनतम दरों पर किया जा रहा है। ग्रामीण अंचल की उज्ज्वला हितग्राही, स्व सहायता समूह, उज्ज्वला हितग्राहियों और निराश्रित महिलाओं द्वारा घर में तैयार मसालों से निर्मित शुद्ध एवं सात्विक अचार लोगों के स्वाद और स्वास्थ्य के अनुकूल बगैर किसी प्रिजर्वेटिव एवं केमिकल के निर्मित अचार एवं पैकेजिंग समूहों द्वारा पूर्णतः स्वच्छता के साथ की जा रही हैं। अचार में स्वाद एवं शुद्धता का
पूर्णतः ध्यान रखा गया हैं। संस्था द्वारा की जा रही इस पहल से महिलाओं को स्वावलंबन का एक अवसर मिला हैं जिससे वे आत्मनिर्भर स्वरोजगार/रोजगार कर अपना एवं परिवार का विकास कर सकेंगी। प्रारंभिक रूप में अचार चार प्रकार के स्वाद अनुसार शुरूआत की गई हैं जिसमें आम का अचार- प्रति 500 ग्राम -100 रूपये, आम मेंथी बार- प्रति 500 ग्राम
80, मिर्च का अचार, प्रति 500 ग्राम 100 रुपये, मिक्स अचार प्रति 500 ग्राम – 80 रूपये मात्र अब यह उत्पाद स्थानीय बाजार में भी उपलब्ध हैं। कुछ ही दिनों में 20 से अधिक प्रकार
के अचार, मुरब्बा एवं चटनी के साथ उपलब्ध कराये जायेंगे। संस्था ग्राम भारती महिला मंडल की अध्यक्षा भारती अग्रवाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाजार के अचार के प्रति अपना रूझान कम करके समूहों द्वारा निर्मित अचारों को खरीदकर इन्हें भी विकास का एक अवसर प्रदान करें। ध्यान रहें इनका उद्देश्य धन कमाना नहीं वरना स्वरोजगार से स्वावलंबन
हैं। वही आचार प्राप्त करने हेतु ग्राम भारती महिला मंडल संस्थाध्यक्ष भारती अग्रवाल से उनके दूरभाष क्रमांक 9926384220, 7067708703 पर संपर्क किया जा सकता हैं।

More From Author

+ There are no comments

Add yours