नपाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने किया कई वार्डों में 35 लाख के निर्माणों कार्यो का भूमिपूजन

Estimated read time 0 min read

सारनी। नगर पालिका सारनी अंतर्गत विभिन्न वार्डों में निर्माण कार्यो को लेकर भूमिपूजन कार्य किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका अध्यक्ष आशा भारती, उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा ने विभिन्न वार्डों में 35 लाख रुपए की लागत से कई निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया। जिसमें वार्ड क्रमांक 17 में आरसीसी नाला 7 लाख 89 हजार, वार्ड क्रमांक 25 में आरसीसी नाली 7 लाख 90 हजार, वार्ड क्रमांक 24 में आरसीसी नाली दो लाख सत्तर हजार, वार्ड क्रमांक 20 पटेल नगर में गजानंद किराना के पास आरसीसी नाला 16 लाख 25 हजार रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। भूमि पूजन के पश्चात नपाध्यक्ष ने कहा कि ठेकेदार जनता का विशेष सहयोग ले तथा निर्माण कार्य को बेहद गुणवत्ता पूर्ण होना चाहिए। गुणवत्ता में कमी से कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा साथ ही शिकायत मिलने पर तत्काल कार्य बंद कराकर ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वही भूमि पूजन के अवसर पर नपाध्यक्ष आशा भारती, नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, नेता प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल, वार्ड पार्षद संदीप झपाटे, पीडब्ल्यूडी सभापति बबलू वामनकर, मंडल अध्यक्ष राजेश डोईफोड़े, गणेश मस्की, वार्ड पार्षद माला, सुनील पाटिल,पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र भारती, रोहित देशमुख, रेवतीप्रसाद साहू, समयपाल कमल विहारे सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours