नगर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नपा के वार्षिक बजट में मद आवंटित कर पर्यटक क्षेत्र का विकास हो :- रंजीत सिंह

Estimated read time 1 min read
  • धार्मिक, आध्यात्मिक,आकर्षक और मनोरम क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देकर पर्यटक नगरी के रूप में विकसित हो नपा क्षेत्र सारणी- रंजीत सिंह
  • सीसीटीवी कैमरे,सिटी बस  बगडोना हवाई पट्टी से सारणी तक फोरलेन सड़क , प्रमुख स्थलो का सौंदरीकरण एवं हाई मास्क एवं स्वागत द्वारा बनाने के लिए परिषद में विधायक प्रतिनिधि ने रंजीत सिंह ने रखी बात

सारनी| नगर पालिका परिषद सारनी में विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह ने  परिषद की महत्वपूर्ण वार्षिक बजट को लेकर बैठक मे मुख्य नगर पालिका अधिकारी नपा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष एवं परिषद के सभी पार्षदों के सम्मुख पत्र के माध्यम से क्षेत्र के विकास हेतु प्रमुख विषय परिषद के संज्ञान में लाए। परिषद सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह ने कहा की बड़े सौभाग्य की बात है परिषद की बैठक बाबा मठारदेव के प्रागण मे किया जा रहा है बाबा मठारदेव के आर्शिवाद से क्षेत्र का विकास हो रहा है इस महत्वपूर्ण बैठक मे बाबा मठारदेव की नगरी नगर पालिका क्षेत्र सारनी को पर्यटन नगरी की  प्रस्ताव को पास व बजट आवंटित कर क्षेत्रीय सांसद व विधायक के माध्यम से शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजना चाहिये पर्यटन नगरीय के लिये भेजना चाहिये  क्योंकि सारनी क्षेत्र के आसपास बाबा मठारदेव की नगरी सारनी, राम मंदीर, भोपाली, लाखा बंजारा, डेम, झरना, चुर्णा ,  रामपूर भतौड़ी, जैसे कई आकर्षक एव मनोरम जगह है जहा पर्यटको की आवाजाही लगी रहती है और रोपवे लगने से पर्यटक और व्यू प्वांइट डेम रोड पर नगर पालिका एक करोड़ का कार्य करा रही है कई फिल्म निर्माता व शुंटीग यहा के मनोरम वादियो मे हो चुका है क्यो न इसे पर्यटक नगरी का प्रस्ताव पास का बजट मे शामिल किया जाये। सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे की स्थापना एवं नगर पालिका परिषद सारणी क्षेत्र में होने वाले सार्वजनिक आयोजन हेतु सीसीटीवी  कैमरे से मॉनिटरिंग के लिए बजट आवंटित करन चाहिए क्यो पिछले कई वर्षो से बाबा मठारदेव एव अन्य जगहो पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जा रहे है अब तक 50 से 60 लाख खर्च किये जा चुके है क्यो न नगर पालिका सीसीटीवी टेंडर लगाने के बजाय खुद का सीसीटीवी लगाये क्योंकि पुलीस प्रशासन जिला मुख्यालय पर सीसीटीवी लगाने के लिये बजट है न की नगर पालिका क्षेत्र के लिये कई नगर पालिका नगर पंचायत क्षेत्र मे सीसीटीवी नगर पालिका द्वारा लगाये गये कई बार शान्ती समिति की बैठक मे क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि द्वारा इस पर आवाज उठाई गई है।  वहीं नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत सिटी बस से परिवहन की व्यवस्था हेतु मद आवंटित करना चाहिए क्योंकि वार्ड क्रमांक एक से वार्ड क्रमांक 36 बगडोना गेट तक 25 सीटर सिटी बस नगर पालिका के नागरिकों एव कॉलेज एवं स्कूल के बच्चों के लिये सिटी बस चलाने का प्रस्ताव पहले भी नगर पालिका परिषद में रखा गया था। साथ ही नगर पालिका परिषद सारणी के बाबा मठार देव की पहाड़ी पर रोपवे स्थापित करने की मांग कई वर्षो से की जा रही है क् पहले भी कई बार नगर पालिका द्वारा रोपवे लगाने की बात कही गई और कलकता से एक टीम आयी थी जो रोपवे लगाने का कार्य करती है रोपवे लगाने का 75 प्रतिशत खर्चा कम्पनी व 25 प्रतिशत खर्चा नगर पालिका लगाये और देखरेख कम्पनी के लोग का हो। नगर के विकास में सड़कों का महत्वपूर्ण योगदान होता है इस लिए हवाई पट्टी से सारणी जय स्तंभ चौक तक 4 लेन सड़क र्निमाण हेतु मद आवंटीत सौन्दर्य करण  कर विभागीय अनुमति एवं स्वीकृति लेकर कार्य करने की आवश्कता है । सारनी नगर पालिका क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र है लगातार औद्योगिक संस्थानों में कार्य करने के लिए श्रमिक आते है नगर पालिका क्षेत्र में रैन बसेरा के निर्माण, बाबा मठारदेव सारनी पाथाखेड़ा एक्यूप्रेसर गार्डन शोभापूर अम्बेडकर चौक पर सौन्दयीकरण , वार्ड 1 से 36 हर वार्डो के लिये स्वागत द्वार नगर के प्रमुख स्थलों पर हाई माक्स एवं सौंदर्यीकरण , रामख्यांनी स्टेडियम ,अटल बिहारी वाजपेई फुटबॉल ग्राउंड पाथाखेड़ा मे दर्शकों को धुप से बचने के लिये  सेड निर्माण बगड़ाना स्वागत द्वार से सारनी तक रोड के दोनो तरफ फुलदार पौधे व नगर पालिका क्षेत्र सारनी के ऐतेहासिक धरोहर की चित्रकारी रोड के किनारे लगाने की बात एव इसे बजट मे राशी रखने की बात रखी ।

More From Author

+ There are no comments

Add yours