नगरीय निकाय में स्वर्ग रथ का संचालन शुरू

Estimated read time 1 min read

सारनी। नगरीय क्षेत्र की आमजनता को अब निःशुल्क तौर पर स्वर्ग रथ मिल सकेगा, जिसका वहन नगर पालिका सारनी द्वारा किया जाएगा। विगत 3-4 दिन पूर्व ही क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा स्वर्ग रथ का संचालन शुरू किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत कई वर्षों से नगरीय निकाय क्षेत्र में स्वर्ग रथ की मांग आमजनता द्वारा की जा रही थीं, जिनकी मांग पर परिषद के समस्त पार्षदों के सुझाव एवं नपा नपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सीएमओ के द्वारा स्वर्ग रथ का संचालन को शुरू किया गया। अब स्वर्ग रथ’ की निःशुल्क सेवा शुरू होने से शोक में संतप्त परिजनों को अंतिम यात्रा सम्मान के साथ मुक्तिधाम तक ले जाने में सुविधा हो रही है। स्वर्ग रथ की सेवा से दूरस्थ क्षेत्र के नागरिकों को अपने परिजनों को मुक्तिधाम तक कंधे पर उठाए शव को पैदल ले जाने से राहत मिलेगी।

More From Author

+ There are no comments

Add yours