सारनी। जिला प्रशासन द्वारा आयुष विभाग को कोरोना वायरस से बचाव एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु प्रतिदिन डोर टू डोर जाकर दवा वितरण करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें ही स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा यह कार्य किया भी जा रहा है, परंतु घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अंतर्गत आने वाले सारनी नगरीय निकाय में ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिल रहा है। बताया जाता है कि 27 मई को जिला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों में घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अंतर्गत कुल 16853 लोगों को इस बार द्वारा दवा का वितरण किया गया है। वहीं जानकर लोगों का मानना है कि यह आंकड़े किस प्रकार आए उनको तो पता ही नहीं हैं। गौरतलब हो कि घोड़ाडोंगरी विकासखंड अंतर्गत पिछले दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित 11 मरीज मिलने से क्षेत्र में काफी भय का माहौल था, परंतु जैसे-तैसे प्रशासन की टीम ने इन आंकड़ों पर अपनी सतर्कता दिखाते हुए रोक लगाई है। इन 11 मरीजों में एक मरीज ऐसा है जिसके तार सारनी नगरीय निकाय से जुड़े हुए हैं। यह पॉजिटिव युवक ग्राम पंचायत मेंहकार के अंतर्गत आने वाले ग्राम हीरावाड़ी निवासी है जो कि सारनी में एमपीपीटीसीएल के ट्रांसमिशन कार्यालय में लाइन अटेंडेंट ट्रेनिंग श्रेणी दो के संविदा पद पर पदस्थ है। इस कर्मचारी के पॉजिटिव होने के पश्चात सारनी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 एवं वार्ड क्रमांक 8 में कुछ एरिया को सील करके कंटेंटमेंट एरिया बनाया गया है। जहां एहतियातन प्रतिदिन प्रशासन की टीम आकर निरीक्षण कर रही है। वहीं ब्लॉक स्वास्थ्य विभाग की आयुष चिकित्सा टीम द्वारा सारनी नगरीय निकाय अंतर्गत उक्त दवा का वितरण नहीं किया गया है, जिस पर की नगरीय निकाय के लोगों में काफी भय एवं आक्रोश का माहौल है, जिसका गुस्सा लोग सोशल मीडिया पर भी उतार रहे हैं। जबकि सारनी नगरीय निकाय के वार्ड 7 एवं वार्ड 8 को जिला प्रशासन द्वारा कंटेंटमेंट एरिया बनाया गया है, यहां के रहवासियों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की आयुष चिकित्सा टीम द्वारा एहतियातन हमारे वार्ड सहित अन्य वार्डो में कोरोना वायरस से बचाव हेतु रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए दवा वितरण किया जाना चाहिए।
इनका कहना हैं।
ब्लॉक अंतर्गत कई लोगों को दवा वितरण किया गया है, फिलहाल स्टॉफ की कमी है जिसके कारण नगरीय क्षेत्र में दवा वितरण नहीं किया जा रही है। परंतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी में आने वाले लोगों को दवा वितरण जरूर की जा रही है स्टॉफ की व्यवस्था होते ही सारनी क्षेत्र में दवाई वितरण किया जाएगा।
अभयदेव इवने, आयुष चिकित्सा अधिकारी, घोड़ाडोंगरी
+ There are no comments
Add yours