सारनी। समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने खरीदी केंद्रों पर किसानों की लंबी कतार लग रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सारनी द्वारा रोज 1000 क्विंटल तक धान खरीदी की जा रही है। जबकि आवक 3 गुना यानी कि 3000 क्विंटल प्रतिदिन है। 18 नवंबर से प्रारंभ हुई खरीदी 21 दिसंबर तक 210 किसानों से 12 हजार क्विंटल से अधिक जा पहुंची। खरीदी केंद्र प्रभारी मनीष पवार ने बताया 16 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर 1868 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का दौर चलेगा। एक अनुमान के मुताबिक तय तारीख तक 20 हजार क्विंटल धान खरीदी की जा सकती है। उन्होंने बताया बीते वर्ष 20 हजार क्विंटल धान सारनी केंद्र में खरीदी गई थी। हालांकि इस साल 8 पंचायत के 37 गांव में से दो गांव को नजदीकी केंद्र में शामिल कर दिए गए हैं। बावजूद इसके धान की अधिक पैदावार होने से इन दिनों मंडी में बंपर आवक है। उन्होंने बताया कि सिवनपाठ गांव को घोड़ाडोंगरी और कटंगी गांव को चोपना केंद्र में शामिल किया गया है। अब सारनी केंद्र पर 8 पंचायतों के 35 गांवों के किसानों से समर्थन मूल्य पर उपज खरीदी जा रही है।
धान की बंपर आवक, रोज हो रही 1000 क्विंटल खरीदी
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours