दो मंत्रियों क्षेत्रिय विधायक एवम भाजपा शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति में आमला पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा को मिला आमला की जनता का आशीष एवम अभूतपूर्व प्रतिषाद

Estimated read time 0 min read
  • जन आशीर्वाद यात्रा के निमित आमला पहुंचे चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने जताया भाजपा की प्रचंड मतों से विजय श्री का विश्वास
  • जन आशीर्वाद यात्रा को संबोधित करते हुए चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा .. भाजपा सरकार पर जनता का विश्वास

सारनी। पूरे प्रदेश में जानता से मतों का आशीष प्राप्त करने निकाली भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा मध्यप्रदेश शासन के चिकित्सा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग नगरीय प्रशासन मंत्री ओ पी एस भदौरिया वरिष्ठ भाजपा नेता बंसी लाल गुर्जर आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे भाजपा नेता हेमन्त खंडेलवाल भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला एवम यात्रा के संभागीय टोली सदस्य यात्रा प्रभारी डॉ तेजप्रताप यात्रा विजय अठावाल केंद्रीय टोली सदस्य अलकेश आर्य के नेतृत्व में आमला पहुंची। आमला विधानसभा में प्रवेश के साथ ससुंद्रा में रथ सभा के उपरांत , तीन सैकड़ा से अधिक दोपहिया एवम चौपहिया वाहनों के काफिले के साथ विभिन्न ग्रामों एवम मुख्य मार्केट आमला नगर होते निकली यात्रा का मुख्य आयोजन हजारों नागरिकों हितग्रहियो एवम भाजपा कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में भव्य मंच सभा के रूप में हुआ।

भाजपा सरकार पर जनता का विश्वास: विश्वास सारंग
इस अवसर पर मुख्य वक्ता भाजपा नेता एवम म प्र शासन के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने अपने संबोधन में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार की अंत्योदय एवम गरीब कल्याण पर आधरित जनकल्याणकरी एवम जनहितैषी योजनाओं को गिनाते हुए कहा की प्रदेश की जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। भाजपा के शासन काल में ही राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है । अपने संबोधन में देश प्रदेश एवं आमला विधानसभा में हुए विकास कार्यों एवम उपलब्धियां को गिनाते हुए कहा की भाजपा के कार्यकर्ता का चरित्र एवं कार्य शैली इस प्रकार की है कि चाहे वह भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हो या भारतीय जनता पार्टी का बूथ अध्यक्ष हो सभी का सदैव एक ही लक्ष्य रहता है जनता का कल्याण एवम जिसके लिए सदैव समर्पित रहता है।

भाजपा राष्ट्र प्रेमी तो कांग्रेस सत्ता : ओ पी एस भदौरिया
नगरीय प्रशासन राज्य मंत्री ओ पी एस भदौरिया ने अपने संबोधन में कहा की भाजपा राष्ट्र प्रेम एवम कल्याण के लिए कार्य करती है वही कांग्रेस सिर्फ सत्ता के लिए कार्य करती है। आज जन आशीर्वाद यात्रा में युवाओं की भरी संख्या एवम उत्साह को देखा कर लगता है की आमला समेत संपूर्ण प्रदेश में प्रचंड मतों से भाजपा की विजय श्री सुनिश्चित है क्योंकि युवा ही राष्ट्र की दिशा तय करते है जो भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ है

सर्वहितैषी भाजपा की सरकार :गुर्जर
मंच सभा को किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंसी लाल गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा भाजपा की कल्याणकारी नीति से प्रदेश एवम देश में सर्वहितैषी भाजपा की सरकार बनेगी।

भाजपा प्रचंड विजय श्री प्राप्त करेंगी: डॉ योगेश पंडाग्रे
आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने कहा की भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सौ सौ पर भारी है। कार्यकर्ताओ के समर्पण एवम परिश्रम एवम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विशेष स्नेह से आमला सारणी विधानसभा में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों के बल पर मैं पूरे विश्वास से कहता हू की पिछली बार से अधिक मतों से भाजपा विजय श्री प्राप्त करेंगी। अलकेश आर्य ने जन आशीर्वाद यात्रा की सफलता के लिए जनता का आभार व्यक्त किया।

जन आशीर्वाद यात्रा का जगह जगह हुआ स्वागत
जन आशीर्वाद यात्रा का आमला विधानसभा में प्रवेश के साथ जगह जगह नागरिकों ग्रामीणों और विशेष कर महिलाओ ने लाडली बहना योजना के लिए धन्यवाद देने के लिए फूल माला एवम आरती उतार कर जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत किया।

जन आशीर्वाद यात्रा में सामाजिक संगठनों ने जताया आभार
जन आशीर्वाद यात्रा के नगर आगमन पर विभिन्न समाजिक संगठनो ने आमला सारणी विधानसभा में हजारों करोड़ की लागत वाले थर्मल पॉवर प्लांट की नवीन ईकाई, ए डी जे कोर्ट आमला को राजस्व अनुविभाग घोषित करने, क्षेत्र में ढाई दर्जन सड़को के निर्माण, सर्व सुविधा युक्त सिविल अस्पताल एवम विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति , बल्ड स्टोरेज यूनिट सीएम राइज स्कूल, एवम महाविद्यालय में करोड़ो रुपए लागत से भवन निर्माण के कार्यों के लिए यात्रा का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर वकील संघ, दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच जन सेवा मंच व्यापारी संघ आमला , वरिष्ठ नागरिक संघ महविद्यालय छात्र संघ समेत अन्य संगठन सम्मिलित रहे।

सैकड़ो कार्यकर्त्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
जन आशीर्वाद यात्रा के आमला विधानसभा आगमन पर भाजपा की अंत्योदय केंद्रित रीति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण एवम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विकास उन्मुखी नीतियों से प्रभावित होकर दो सैकड़ा से अधिक युवाओं भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला एवम विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग के हस्ते भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करवाई। इस अवसर पर यात्रा सहप्रभारी विजय अठावल अलकेश आर्य सचिन, अनिल सिंह कुशवाह पीजे शर्मा, सुधाकर पवार , कमलेश सिंह नरेंद्र गढेकर शंकर चढ़ोकार रंजीत सिंह किशोर बारदे , गणेश यादव जगदीश पवार रामकिशोर देशमुख नागेंद्र निगम सुधा चंद्रा आबिजर हुसैन यदुराज सिंह मोहन मोरे हरी यादव जिया लाल पटवारी ओम प्रकाश मालवीय चिरोंजी पटेल ,भारत यादव किशन सिंह रघुवंशी अशोक नागले महेश मासकोले भगवंत सिंह रघुवंशी नंदकिशोर सूर्यवंशी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहें।

More From Author

+ There are no comments

Add yours