- भटकल नदी की बाढ़ ने फंसे तीनो एसपी की सूचना पर बची जाने

सारनी। मूसलधार बरसात की वजह भटकल नदी की बाढ़ में फंसे तीन लोगों की जान पुलिस ने बचाई है। एसपी ने जाबाज पुलिस कर्मियों को पुरुस्कार देने की घोषणा की है। बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने में एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान एवं प्रभारी टीआई फते बहादुर सिंह मौक़े पर पुलिस कर्मियों की मार्गदर्शन करते रहे जिसके चलते तीन जान बच गई है। गुरुवार को जाजबोड़ी के राजू साहू 28 साल,शांति एवं प्रिया साहू खेत मे धान लगाने गये अचानक बाढ़ आने की वजह से फंस गये। तीन लोगों के बाढ़ में फंसने की सूचना एसपी सीमाला प्रसाद ने कंट्रोल रूम से जारी करते ही एसडीओपी महेन्द्र सिह चौहान,प्रभारी टीआई फते बहादुर पुलिस बल के साथ मौक़े पर पँहुच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाढ़ में फंसे लोगों को जान पर खेल कर बचाया है। एसडीओपी चौहान ने कहा कि थाना सारणी क्षेत्र के अंतर्गत जावोड़ी ग्राम में राजू साहू उम्र 28 वर्ष शांति एवं प्रिया साहू अपने खेत में धान लगाने गए थे अचानक नदी में आई तीव्र बाढ़ में फस गए। उन्होंने कहा कि तीन लोगों के बाढ़ में फंसने की सूचना ग्रामीणों ने थाने एवं एसपी कार्यालय को दी। पुलिस ने तत्काल घटना स्थल में पहुंचकर बाढ़ में फंसे पीड़ितों को सकुशल बचाया। उपरोक्त बचाव कार्य में ग्रामीण प्रवीण पिता राजू यादव एवं अन्य ग्रामीणों जे अलावा के अलावा पुलिस विभाग से सहायक उप निरीक्षक श्रीकांत वर्मा,प्रधान आरक्षक आशीष,एकानन्द,आरक्षक अजय,राहुल,सैनिक 111 ने मिलकर उक्त बचाव कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिला पुलिस मुख्यालय बैतूल से होमगार्ड एवं अन्य टीम को रवाना किया गया । एसडीओपी चौहान ने बाढ़ में फंसे तीन लोगों की जान बचाने वाली पुलिस टीम के सदस्यो को एसपी महोदय ने पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
+ There are no comments
Add yours