दुर्गा पांसे ने मिस इनक्रेडिबल 2020 का खिताब अपने नाम किया

Estimated read time 0 min read

सारनी। विगत कुछ ही दिनों पहले सारणी क्षेत्र की बेटी दुर्गा पांसे मिशन ड्रीम मिस इनक्रेडिबल 2020 के फाइनल में अपनी जगह बनाने में सफल हुई थी, जिसे अब इस फाइनल में जीत अवार्ड अपने नाम हासिल कर लिया हैं। दुर्गा पांसे ने बताया कि 18 दिसम्बर को आयोजित हुए फाइनल में उन्हें क्षेत्रवासियों के सहयोग एवं उनकी अपनी कड़ी मेहनत और लग्न से वोटिंग राउंड, कल्चर राउंड, डांसिंग, फिटनेस राउंड में कड़ी मशक्कत से पार कर फाइनल में जीत कर अवार्ड हासिल किया हैं। दुर्गा के इस आयोजित प्रतियोगिता में जीतने पर जिले सहित सारणी क्षेत्र के नागरिकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देनी शुरू कर दी। ज्ञात हो कि दुर्गा पांसे नगरीय निकाय सारणी की स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत ब्रांड एम्बेसडर भी हैं और पूर्व में आयोजित मिस एमपी 2019 में जीतकर मिस एमपी 2019 का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।

More From Author

+ There are no comments

Add yours