
सारनी। रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय रसोई मैं शोभापुर कॉलोनी में एक बैठक का आयोजन कर लॉकडाउन बढ़ने की स्थिति में यह निर्णय लिया गया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय रसोई शोभापुर कॉलोनी का संचालन आगामी दिनों में भी किया जावेगा । जब तक दिहाड़ी मजदूरों एवं जरूरतमंद असहाय परिवारों का स्थानीय रोजगार प्रारंभ नहीं हो जाते उनकी भोजन पानी की कोई व्यवस्था नहीं होती है तब तक इसे संचालित अंत्योदय रसोई व्यवस्था करती रहेगी। इस बैठक में प्रमुख रूप से रंजीत सिंह, सुधा चंद्रा, रमेश हारोड़े, समीर मसीद,प्रकाश शिवहरे जगदीश पवार,मुकेश सोनारे, सतीश चौरे, मिश्री लाल सोनी, गुड्डू सोनी, की उपस्थिति में संपन्न की गई। ज्ञात रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय रसोई शोभापुर कॉलोनी से दो समय का भोजन सुबह 450 पैकिट, शाम को 450 पैकेट बिना किसी प्रशासन के सहायता के जरूरतमंद एवं असहाय परिवारों में भोजन वितरित किया जा रहा है। इसके लिए कालीमाई व्यापारी संघ, विवेक वाणी संघ, मां काली समिति एवं शोभापुर के समस्त सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं अपने अपने कार्यकर्ताओं के साथ तन मन धन से समर्पित है। इसी तारतम्य में 1 मई से प्रारंभ सारणी में वार्ड क्रमांक 1 2 3 4 5 के शिवाजी प्रांगण में संचालित सारणी के सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल अंत्योदय समिति सारनी का शानदार तीसरा दिन सभी जरूरतमंद एवं असहाय परिवारों को भोजन कराया जा रहा है। आज के भोजन में विशेष रूप से सहयोगी राज कंप्यूटर की संचालक किरण नागले ने अपना जन्मदिन जरूरतमंद लोगों को भोजन कराकर मनाया। साथ में सहयोगी के रूप में एसबीआई लाइफ बैतूल के विनोद साहू ने भी सहयोग के रूप में दान दिया । सारणी सेक्टर दीन दयाल रसोई के सदस्य रंजीत सिंह, सुधा चंद्रा,अनील बतरा,अरविन्द सोनी, के साथ भीम बहादुर थापा रेवाशंकर मगरदे, विनय मदने, प्रकाश साहू,सुनील मौंखेडे, धर्मेंद्र वर्मा, विनोद झरबड़े, राजू बतरा, राहुल कापसे,मुकेश यादव, सुनील पाटील, नारायण झरबड़े, गंगाधर चढोकार, प्रदीप साहू, अनिरुद्ध मालवीय, अजय खत्री, महादेव विश्वकर्मा, रमेश हारोडे, शिवम मालवीय, प्रमोद हुरमाडे,आदि सभी समर्पित भाव से जरूरतमंद लोगों को आगामी लॉकडाउन की अंतिम तिथि तक भोजन कराने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर संरक्षक रंजीत सिंह और सुधा चंद्रा ने कहा कि पंडित दीनदयाल के विचारों में चलने वाले समाज का हर विचारक इस भीषण महामारी में देश के हर जरूरतमंद और असहाय परिवारों के साथ खड़ा है। हम सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया है कि हम उन्हें भूखा नहीं सोने देंगे जितना हम सभी कार्यकर्ताओं से हो पाएगा उतना हम भरसक प्रयास करेंगे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान जी के साथ मिलकर सभी दीनदयाल के विचारक कार्य करते रहेंगे।
+ There are no comments
Add yours