रानीपुर। पुलिस अधीक्षक बैतूल के आदेश के पालन में थाना मुलताई से नवागत थाना प्रभारी रमेश पिपलोद दिया द्वारा आज सोमवार को थाना रानीपुर का पदभार ग्रहण कर पूर्व थाना प्रभारी नीरज पाल को भौरा चौकी के लिए रिलीव किया गया। उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर समस्त स्टाफ द्वारा पूर्व थाना प्रभारी नीरज पाल को भावभीनी विदाई दी गई। विदित हो कि 14 माह के कार्यकाल में कभी कोई लाइन ऑर्डर की स्थिति निर्मित नहीं हुई इस संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा उनके कार्यकाल की सराहना भी की गई ।नवागत थाना प्रभारी रमेश पिपलोद दिया इसके पूर्व भोपाल इंदौर खंडवा बुरहानपुर हरदा जैसे जिलों में थाना प्रभारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। इस अवसर पर थाना प्रभारी के द्वारा रानीपुर क्षेत्र में पूर्ण रूप से अपराधियों पर नकेल कसने का आश्वासन भी दिया गया।जिसमें पूर्ण रूप से सट्टा जुआ अवैध शराब पर पूर्णता प्रतिबंध रहेगा इस अवसर पर थाना स्टाफ से एएसआई अवधेश तिवारी बीएल बोरासी कोमल प्रसाद खेडलें रवि पटेल इंदर पवार सीताराम उईके संदीप इवने ललिता इवने विनीत चौधरी अजीत मवासे संदीप यादव नरेंद्र राजपूत सकून वाडीवा सहित समस्त स्टाफ मौजूद था।
थाना प्रभारी नीरज पाल को दी भावभीनी विदाई रमेश पीपलोदे ने संभाला पदभार
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours