डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर सतीश बड़ोनिया ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया सम्बोधित

Estimated read time 0 min read

सारनी। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि एवं बलिदान दिवस पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम के प्रभारी सतीश बडोनिया सारनी ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं को संबोधित क़िया। जिस दौरान कार्यक्रम प्रभारी बनोडिया ने सभी को संबोधित किया और कहा कि “राष्ट्रवाद जनहित के काम एवं देश में दो निशान दो प्रधान नहीं चलेंगे” यही उनका नारा था। इस दौरान ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन चरित पर प्रकाश डाला और जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। वही इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से फूलचंद यादव, दीपक पटेल, राकेश वर्मा, खेमचंद धाकड़े, ललित यादव, दिनेश कास्दे, कोमल यादव, बादल इरपाचे, कैलाश साहू, सुखनंदन विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours