टेंट संचालकों ने गाइड लाइन बदलने सौंपा ज्ञापन

Estimated read time 0 min read

सारनी। विगत 6 माह से कोरोना की वजह से खाली हाथ बैठे टेंट संचालको का सब्र का बांध आखिर टूट ही गया  नगर के सभी टेंट संचालको ने सोमवार को जिला प्रशासन के नाम का ज्ञापन थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान को सौंप टेंट एसोसिएशन के बैनर तले सौपे गये ज्ञापन में दुर्गा उत्सव में पण्डाल के आकार बढ़ाने, धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के लिए जारी गाईड लाइन में छूट प्रदान करने की मांग की टेंट एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष सुनील मोखडे ने बताया कि प्रशासन द्वारा अधिकतम 100 व्यक्तियों की उपस्थित में दुर्गा उत्सव मनाने की गाइड लाइन जारी की गई है। 10 बाइ 10 के टेंट में यह सम्भव नही है प्रशासन को फिर से विचार करना चाहिए।टेन्ट संचालक हेमराज नागले ने बताया कि 7 माह से काम  ठप्प है। प्रशासन यदि गाईड लाइन में ढील दे तो हमे आंशिक रूप से रोजगार मिल सकेगा।टेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शासन प्रशासन से दुर्गा पण्डाल का आकार बढ़ाने, व्यक्तियों की संख्या में छूट प्रदान करने सहित टेंट ,लाइट,साउंड,बैंड,केटरिंग के धंधे से जुड़े कारोबारियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours