सारनी। जिले में महिलाओं की सुरक्षा एवं महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए टीआई मेरा भाई अभियान की शुरुआत की है। जिला पुलिस अधीक्षक सीमाला प्रसाद ने महिला अपराध रोकने के लिए संगवारी,आसपास के बाद टीआई मेरा भाई की शुरू किया है। जिले के सभी टीआई को इस अभियान से जोड़ दिया है। शनिवार को टीआई महेंद्र सिंह ने सब इंस्पेक्टर अलका राय,पूनम तिवारी के साथ स्थानीय श्रीराम मंदिर में पूजा करने पहुंची महिलाओं एवं बालिकाओ को इस अभियान की जानकारी दी। टीआई महेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही हैं। इस अभियान के तहत महिलाएं एवं बालिकाए टीआई के साथ सेल्फी लेकर अपने मोबाइल की डीपी पर लगाकर रखे।जिससे मनचले एवं छेड़खानी करने वाले तत्वों को सबक सिखा सकती है। टीआई के साथ सेल्फी लेने वाली महिला ऋतु ने कहा कि टीआई मेरा भाई अभियान से महिलाओं को सुरक्षा एवं आत्म विश्वास बढ़ेगा। आज टीआई ने खुद आकर महिलाओं से चर्चा कर सेल्फी ली।
टीआई मेरा भाई अभियान की हुई शुरुआत, बालिकाओ को मिलेगी सुरक्षा
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours