टीआई की सूझबूझ से बची दो की जान, कुएं में डूब रहे लोगो को सकुशल निकाला

Estimated read time 0 min read

सारनी। राजडोह के पास बकरी चरा रहे एक आदमी एवं बकरी अचानक कुएं में गिरने की सूचना मिलते ही टीआई तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पँहुचे एवं रस्से की मदद से दोनों को बचा लिया है। गुरुवार को करीबन 12 बजे राजडोह के पास कुछ लोगो के कुए में गिरने की सूचना थाने में मिलते ही बगैर समय गंवाए टीआई महेंद्र सिंह चौहान दलबल के साथ मौके पर पँहुचे। टीआई श्री सिंह ने मौके पर जाकर देखा तो कुँए में एक आदमी एवं बकरी बच्चा जिंदा हैं। टीआई की सूझबूझ से रस्से की मदद से दोनों को बचा लिया है। कुए से निकले युवक नारायण राउत निवासी ईटा भट्टा वार्ड 10 सारनी ने बताया कि बकरी का बच्चा कुए में गिर गया था। बकरी के बच्चे को बचाने के लिए कुए में गिर गया। पुलिस ने मुझे एवं बकरी के बच्चे को सकुशल बचा लिया है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours