टास्क फ़ोर्स ने क्षेत्रीय चिकित्सालय में सुरक्षा इंतजाम का किया निरीक्षण

Estimated read time 0 min read

सारनी। वेकोलि पाथाखेड़ा कोरोना बचाव टास्क फ़ोर्स के सदस्य के तौर पर क्षेत्रीय चिकित्सालय में सुरक्षा इंतजाम का निरीक्षण किया गया। टास्क फ़ोर्स हेड डॉ मिलिंद मोघे द्वारा डॉक्टर्स नर्सेस व कर्मचारियों के लिए पर्याप्त मास्क उपयोवी ड्रेस सेनेटाइजिंग सामग्री की उपलब्धता की जानकारी दी गयी। उपस्थित मरीजों को भी मास्क लगाने बाबत सलाह दी गयी। ज्ञातव्य है की वेकोलि में 2 टास्क फोर्स बनाई गयी है टास्क फ़ोर्स 1 कोयला खदानों के सुरक्षा इंतजामों पर नजर रखेगी, टास्क फ़ोर्स 2 हॉस्पिटल और कालोनियों के सुरक्षा इंतजामों पर नजर रखेगी सरकार के नियमो का पालन करते हुए कालोनियों के निरीक्षण किये जायेगे। वही सभी नगरवासियो से टास्क फ़ोर्स के सभी सदस्यों द्वारा अपील है की अपना अपने परिवारों का ख्याल रखे अपने अपने घरो में रहे विशेष अपील ये की नगर में विदेश अथवा बाहर शहरो से पहले अथवा अभी आये लोगो की जानकारी अवश्य देवे। इस निरीक्षण में एपीएम राजेश नायर, प्रबंधन तथा यूनियन पदाधिकारी के साथ उपस्थित रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours