झरने में नहाने गए युवक की मौत, दुमआ पुलिस जांच में जुटी

Estimated read time 0 min read

सारनी। बैतूल और छिंदवाड़ा जिले की बॉर्डर पर सतपुड़ा की पहाड़ी से निकलने वाले परेवा कोल (बड़ा झरना) के नाम से प्रसिद्ध झरने में नहाने गए सारनी निवासी 22 वर्षीय युवक की सोमवार देर शाम मौत हो गई। दमुआ पुलिस ने देर रात बॉडी को अपने सुपुर्द में लेकर मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा। मृतक युवक की पहचान आशुतोष मालवीय के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि आशुतोष अपने साथियों के साथ झरने पर गया था। इसी दौरान संदिग्ध हालत में उसकी मौत हो गई। दमुआ पुलिस ने पंचनामा बनाकर मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि परेवा कोल जिसे बड़ा झरना भी कहते हैं। यहां इन दिनों सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। जबकि प्रशासन का इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। जबकि इस झरने के पास नुकीले व फिसलन भरे पत्थर है जो इस हादसे का कारण बन सकते हैं। समय रहते पुलिस प्रशासन द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। तो यहां गंभीर हादसे होने से इनकार नहीं किया जा सकता।

More From Author

+ There are no comments

Add yours