जिला प्रशासन के आदेशों की सूचना व्यापारियों तक नहीं पहुँचने से व्यापारियों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न

Estimated read time 1 min read

नपा ने द्वारा मुनादी ना करने से मुख्य मार्गो पर प्रतिष्ठान खोलने पहुँचे दुकानदार

सारनी। प्रशासन के माध्यम से 20 अप्रैल से जिले में कुछ क्षेत्रो में पाबंदी में छूट दी गई। जिसके बाद सारनी नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत व्यापारियों में सूचनाएं नहीं पहुँचने से भ्रम की स्थिति पैदा हो गई, जिस पर प्रशासन पुलिस ने दुकानों को बंद कराया। नगर पालिका द्वारा मुनादी नहीं करने पर उत्पन्न हुई व्यापारियों में भ्रम की स्थिति। लॉकडाउन 1 एवं लॉकडाउन 2.0 में सामने आई नगर पालिका की लापरवाही।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माध्यम से लॉकडाउन 2.0 की तिथि को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। जिसके पश्चात जिला कलेक्टर के माध्यम से 18, 19 अप्रैल को जिले में सभी व्यवस्थाओ को लेकर आदेश जारी किए। इस आदेश अंतर्गत जिला कलेक्टर के माध्यम से दुकानों को लेकर कहा गया था कि गली मोहल्लों में खुलने वाली दुकान को खोलने के निर्देश जारी किए जबकि मुख्य मार्गों पर मौजूद दुकानों को बंद रखने को कहा गया था। जिसको लेकर नगर पालिका सारनी के द्वारा मुनादी ना करने से नगरी निकाय क्षेत्र के व्यापारियों में भ्रम की स्थिति पैदा होगी। मुख्य मार्गो पर जिन व्यापारियों के प्रतिष्ठान है वे सुबह-सुबह ही अपने प्रतिष्ठान खोलने हेतु पहुंच गए इसकी जानकारी रखते हैं सारनी पुलिस के माध्यम से सभी व्यापारियों को जानकारी देते हुए अपने प्रतिष्ठान को बंद रखने का आग्रह किया गया। जिसका मुख्य कारण नगर पालिका की लापरवाही बताया जा रहा है इस कारण से व्यापारियों में दिखाई दे रहा है। कई व्यापारियों ने बताया कि नपा के माध्यम से समय पर मुनादी ना करने के कारण ऐसी भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है जबकि नपा की जिम्मेदारी है कि वे उक्त आदेश को मुनादी करके बता सकते थे।

इसके पहले लॉकडाउन 1 में नगर पालिका द्वारा सूचनाओं को आम जनता के बीच नहीं पहुँचाया जा रहा था। जिसमें की शिकवा शिकायत का दौर शुरू हो गया था इसके पश्चात नगर पालिका ने लॉकडाउन के 1 दिन पूर्व नपा के माध्यम से दोपहर 12 बजे से मुनादी शुरू करवाई गई थी। ठीक इसी तरह लॉकडाउन 2.0 में नगर पालिका के द्वारा सूचनाओं की मुनादी ना करने से दुकानदारो में भ्रम की स्थिति पैदा हुई। जिसमें कि नपा की लापरवाही सामने आ रही है।

इनका कहना हैं।

सुबह 7 से 4 बजे तक आवश्यक फल, सब्जी, मोहल्ले की किराना को खोलने की अनुमति है। नगर पालिका द्वारा सूचना भी दी जा रही है और ऑडियो क्लिपिंग के माध्यम से और सूचना दी जाएगी की सोशल डिस्टेंस का पालन के साथ सामग्री खरीदने जाए।

सीके मेश्राम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सारनी

नपा द्वारा समय पर प्रशासन के आदेशों की मुनादी करनी चाहिए थी, ताकि व्यापारियों में भ्रम की स्थिति पैदा ना हो।

रमेश हरोड़े, व्यापारी संघ अध्यक्ष, कालीमाई

More From Author

+ There are no comments

Add yours