सारनी। सारनी से लगे ग्रामीण अंचल ग्राम जामखोदर मे भी ग्रामीण कोरोना वायरस (कोविड/19) के प्रति सचेत एवं जागरूक नजर आ रहे हैं। ग्राम के सचिव सुरेंद्र कुमार मर्सकोले ने बताया की सरकार के निर्देश के अनुसार देश में लॉक डाउन लागू है और देश में संक्रमण बीमारी कोरोना वायरस है। जिसके खतरे को देखते हुए जामखोदर के ग्रामीणों को कोरोना वायरस से बचने के उपाय एवं सावधानी से अवगत कराया। ग्रामीण कोरना वायरस के संक्रमण से लड़ने के लिए तैयार भी दिखे। ग्रामीण अंचल होने के साथ शहरी क्षेत्र से दूरस्थ क्षेत्र होने के बाद भी ग्रामीणों में काफी जागरूकता है और साथ ही उन्हें जागरूक भी किया जाना है। सरपंच मनोहर बैठे ने बताया कि 21 दिन के लॉक डाउन में ग्रामीणों को किसी प्रकार की समस्या ना आए इसका भी ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही जामखोदर होते हुए शॉर्टकट महाराष्ट्र, बैतूल, मुलताई का रास्ता भी है जिसको देखते हुए ग्रामीण इस रास्ते पर नए लोगों को प्रवेश नहीं करने दे रहे हैं। यह भी ध्यान दिया जा रहा है क्योंकि लॉक डाउन होने के कारण कुछ लोग चोरी-छिपे इस रास्ते से प्रवेश करने को देखते हैं। जिस पर ग्रामीण नजर रखे हुए हैं और साथ ही रोड पर कोरोना वायरस के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है कि देश में लॉकडाउन चल रहा है, कृपया इस सड़क से प्रवेश ना करें। सचिव सुरेंद्र कुमार मर्सकोले ने बताया कि इस रास्ते पर कोई अनाधिकृत प्रवेश करता है तो उसकी हम जांच भी कर रहे हैं क्या उसके पास अनुमति है या नहीं। यह देखते हैं साथ ही ग्रामीणों को मास्क भी वितरण किया जा रहा है और ग्रामीणों को खाद्य पदार्थ की कमी ना आए उसका भी ध्यान रखा जा रहा है।
जामखोदर के ग्रामीणों की पहल कोरोना वायरस से बचाव हेतु कर रहें जागरूक
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours