जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक आयोजित

Estimated read time 1 min read

बैतूल। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत लॉक-डाउन के चलते जिले में की गई प्रशासनिक व्यवस्थाओं की शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में सांसद श्री डीडी उइके जी,मुलताई विधायक श्री सुखदेव पांसे जी,आमला विधायक डॉ.योगेश पंडागरे जी ,बैतूल विधायक श्री निलय डागा, विधायक घोड़ाडोंगरी श्री ब्रह्मा भलावी, जिला पंचायत प्रशासकीय समिति के प्रधान श्री सूरजलाल जावलकर, प्रशासकीय समिति के सदस्य श्री नरेश फाटे जी ने भाग लिया।

बैठक में कलेक्टर श्री राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री डीएस भदौरिया एवं सीईओ जिला पंचायत श्री एमएल त्यागी ने लॉक-डाउन के दौरान जिले में की गई विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी दी। जनप्रतिनिधियों द्वारा जिला प्रशासन द्वारा लॉक-डाउन के दौरान अभी तक किए गए प्रयासों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा गया कि उनका पूरा सहयोग प्रशासनिक अधिकारियों के साथ है। इस दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा आवश्यक सुझाव भी जिला कलेक्टर को दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जेपी सचान भी मौजूद थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours