छतरपुर माइंस में सुरक्षा गार्डों से मारपीट करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

Estimated read time 1 min read
  • आरोपियों से भारी मात्रा पकड़े हथियार

सारनी। पाथाखेड़ा पुलिस ने वेकोलि क्षेत्र के कोयला खदान छतरपुर में गार्डों से मारपीट करने वाले 7 बदमाशों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। शनिवार को एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान ने पाथाखेड़ा पुलिस चौकी में मामले का खुलासा किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 जुलाई की रात्रि हुई घटना में मामला पंजीबद्ध किया गया था जिसमें कि आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 6 जुलाई को सुरक्षा गार्ड पुष्पेंद्र कि रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, कि 6 के रात 2.45 बजे सुचना प्राप्त हुई थी कि छतरपुर-1 माइंस में चोर घुस गये है तब मै व मेरे साथी गौतम गुरुंग, इमरान खान, रविंदर पवार चोरों की तलाश करने लगे एक चोर को पकड़ने का प्रयास किया तो चोर ने लोहे की रोड से साथी गौतम गुरुंग पर हमला कर दिया जिससे उसे सिर में चोंट हमारे साथ भी मारपीट किये स्ट्रीट लाईट की रोशनी में मैंने व साथियो ने चोरो को देखा है जिन्हें हम पहचान लेंगे कि रिपोर्ट पर मारपीट एवं विभन्न धाराओं में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था। जिस मामले में पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में खदानों में बढती हुई चोरी एवं सुरक्षा गार्डों से मारपीट की घटनाओं को गभीरता से लेते हुए जांच टीम बनाई गई। जांच टीम ने सुरक्षा गार्डो पर हमला करने वाले 7 आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 सितंबर कि सुबह 05 बजे मुखबिर सुचना प्राप्त हुई कि 8-9 संदिग्ध लोग हथियार लेकर मिलन ढाबा के आगे छतरपुर रोड पर देखे गये है कि सुचना पर एसडीओपी व थाना प्रभारी को अवगत कराया फोर्स को लेकर घेराबंदी की जाकर 07 संदेही बदमाशो को हिरासत में लेकर पुछताछ की गई 07 आरोपियो ने घटना दिनांक को छतरपुर-। माइंस में घटना घटित करना स्वीकार किया। उक्त 07 बदमाश आरोपियों को अपराध धारा- 294, 323, 506, 34, 353, 332, 147, 148, 149 भादवि, 25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया तथा आरोपियो के पास से घटना में प्रयुक्त 02 धारदार तलवार, 02 धारदार चाकू, 01 लोहे का पाईप, 01 एक लोहे की राड और 01 बास का डंडा जप्त किया गया। पकड़े गये आरोपी राजा उर्फ धांधु सलाम, शिवकुमार सलाम, पप्पु मर्सकोले, रामदास उर्फ चिड्डा सलाम चारों आरोपी निवासी हीरापल्ला पंचायत कोठीबुल्ला, देवकुमार इवर्ने सम्मु उइकें, राजेश भलावी तीनो आरोपी निवासी ग्राम कोल्हिया को गिरफ्तार किया गया। मामले का खुलासा करने में थाना प्रभारी कार्यवाहक उपनिरीक्षक फतेह बहादुर, चौकी प्रभारी पाथाखेडा उपनिरीक्षक राकेश सरयाम, सहायक उपनिरीक्षक ब्रजमोहन पठारिया प्रभारी थाना चोपना, उपनिरीक्षक रवि ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक एसएम हुसैन, रामबक्स कुमरे, रामेश्वर सिंह, कमल सिंह, श्रीकांत वर्मा तथा प्रधान आरक्षक अरविन्द व आरक्षक गजानंद, विनोद, रमेश, कमलेश उइके, सुरेंद्र, भुपेंद, रोहित भारती, अजय खैरवार, प्रिंस अहिरवार, सैनिक विनोर, सुभाष, राधेश्याम की सराहनीय भूमिका रही।

More From Author

+ There are no comments

Add yours