छठ घाट पर दूर्गा विर्सजन किया जायेगा

Estimated read time 0 min read

सारनी। आज दिनांक 24 अक्टूबर 2020 को छटघाट एवं राजडोह घाट विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान पाया गया कि राजडोह घाट पर पुल निर्माण कार्य प्रगतिरत है। जिससे दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाना संभव नहीं है अतः इस वर्ष राजडोह घाट को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन हेतु प्रतिबंधित किया गया है एवं इसके स्थान पर सारनी डेम रोड स्थित छटघाट स्थल को चयनित किया गया है। नगर पालिका परिषद सारनी समस्त श्रृद्धालुओं एवं दुर्गा उत्सव समितियों को अवगत कराती है कि नगर की सम्पूर्ण दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन छट घाट पर की गयी है। कृपया इस स्थल पर ही सभी विसर्जन करेंगे। नगर पालिका द्वारा विसर्जन स्थल पर पीने का पानी, लाईट, टेन्ट एवं बैठक व्यवस्था की गयी है। उक्त स्थलों का निरीक्षण न.पा. के.के.भावसार स्वच्छता निरीक्षक, रविन्द्र वराठे उपयंत्री एवं सुखदेव बोहरपी द्वारा किया गया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours