चौहान के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Estimated read time 1 min read
  • कांग्रेस नेता चौहान ने गरीबों के लिए किया हमेशा संघर्ष

रानीपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता समाजसेवी ठाकुर ईश्वर सिंह चौहान के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए प्रदेश के कोने-कोने में शोक सभाएं करके इस जननेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। लोकप्रिय जन नेता वरिष्ठ समाजसेवी घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो व घोड़ाडोंगरी मंडल अध्यक्ष अशोक राठौर के तत्वाधान में राठौर मैरिज लॉन घोड़ाडोंगरी में कहा कि अध्यक्ष के निधन से मध्य प्रदेश ही नहीं देश भर में उनके लाखों समर्थकों में शोक की लहर है।  हर्ष लोक सभा में पिछले लगभग 40 वर्षों से भी अधिक उनके द्वारा वंचित गरीबों के हित में कार्य किए गए जन आंदोलन से शासन-प्रशासन से हक हासिल करके दिखाने की शौक अंजलि के रूप में चर्चा की जा रही है। घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र महतो व घोड़ाडोंगरी मंडल अध्यक्ष अशोक राठौर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घोड़ाडोंगरी के कार्यकर्ताओं ने शोक सभा व श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों, व्यापारियों ने शोक सभा में उपस्थित होकर सर्वप्रथम स्वर्गीय ठाकुर ईश्वर सिंह चौहान के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर जन नेता की आत्मा शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया। उपस्थित जन समुदाय ने भाव विभोर होकर जब तक सूरज चांद रहेगा ईश्वर सिंह चौहान का नाम रहेगा, अमर रहे अमर रहे के नारों से आसमान गुजा दिया स्वर्गीय चौहान के आकस्मिक निधन से आहत होकर घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो ने चौहन जी को समाजसेवी, निस्वार्थ, राजनीतिक जीवन के कुछ अनछुए पहलुओं पर प्रकाश भी डाला। इस मौके पर घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त कार्यकर्ताओं मुख्य रूप से उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours