चाइल्ड कंजर्वेशन फाउंडेशन के मानद सदस्य बने विशाल बत्रा

  • प्रांतीय मीडिया टीम में भी किया शामिल

घोड़ाड़ोगरी। बाल अधिकारों के क्षेत्र में कार्य करने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित संस्था “चाइल्ड कंजर्वेशन फाउंडेशन” के अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र शर्मा (पूर्व अध्यक्ष, मप्र बाल अधिकार आयोग) द्वारा संगठन के वरिष्ठ सदस्य डॉ.अजय खेमरिया की अनुशंसा पर बैतूल जिले से विशाल बत्रा को संगठन की मानद सदस्यता प्रदान की गई है। संगठन के मानद सदस्य बनाने के साथ-साथ श्री बत्रा को चाइल्ड कंजर्वेशन फाउंडेशन की प्रदेश स्तरीय मीडिया टीम का सदस्य भी बनाया गया है। इस मीडिया टीम का अध्यक्ष शिवपुरी के अजय खेमरिया को बनाया गया है जबकि मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से सदस्यों के रूप में ग्वालियर से विभा बसु तिवारी, भिंड से अनिल शर्मा, बैतूल से विशाल बत्रा, छतरपुर से धीरज चतुर्वेदी, झाबुआ से निवेदिता सक्सेना, भोपाल से सुमेघ बाघमारे, इंदौर से विश्व पुरोहित, श्यापुर से मोहन शर्मा, मुरैना से राकेश शिवहरे, अशोकनगर से ओपी शर्मा और जबलपुर से विशाल रिछारिया को मीडिया टीम में सदस्य मनोनित किया गया है। इस टीम की घोषणा गत दिवस फाउंडेशन की 9 वीं वेबिनार के दौरान संगठन के सचिव डॉ. कृपाशंकर चौबे द्वारा की गई। विशाल बत्रा को चाइल्ड कंजर्वेशन फांउडेशन के मानद सदस्य और मीडिया टीम में शामिल किए जाने पर मित्रों और शुभचिंतकों द्वारा बधाई देते हुए सफलता की कामना की गई है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours