घोड़ाडोंगरी। पुलिस चौकी घोडाडोंगरी स्टाफ के द्वारा नगर के बाजार मे साइबर क्राइम जागरुक्ता अभियान चलाया गया हैं। जिसमे चौकी प्रभारी घोडाडोंगरी रवि शाक्य एवं स्टाफ के द्वारा मंगलवार साप्ताहिक बाजार (गुजरी) में अलग- अलग स्थान पर बाजार मे उपस्थित लोगों को एकत्रित किया जाकर, ऑनलाइन / मोबाइल से होने वाले फ्रॉड के संबंध मे जानकारी दी गई जिसमें हाल ही में हो रहे फ्रॉड, ऑनलाइन बैंक ट्रान्जेक्शन फ्राड, युपीआई फ्रॉड, ओएलएक्स फ्रॉड एवं सभी तरह के मोबाइल से होने वाले फ्रॉड के संबंध मे जानकारी देकर फ्रॉड से बचने के उपाय बताए गए हैं।पुलिस चौकी घोडाडोंगरी स्टाँफ के द्वारा गुजरी ,बाजार मे एक गुम मोबाइल सहायता केन्द्र की स्थापना की गई। जिसमें गुजरी , बाजार में गुम या चोरी होने वाले मोबाइल फोन की रिपोर्ट तत्काल दर्ज की जा सकती हैं।
घोडाडोंगरी मे चलाया गया साइबर क्राईम जागरुक्ता अभियान एवं स्थापित किया गुम मोबाइल सहायता केन्द्र
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
More From Author
जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन
April 21, 2026
नपाध्यक्ष ने किया वार्ड 9 में बाउंड्रीवाल का भूमिपूजन
April 21, 2026
+ There are no comments
Add yours