- हर महीने वसूला जा रहा जलकर, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा पीने का पानी
भैंसदेही। भैंसदेही तहसील की ग्राम पंचायत कौडिय़ा के ग्रामीण भारी पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। सरपंच और गांव पटेल की तानाशाही के चलते ग्रामीणों को पीने योग्य पानी नसीब नहीं हो रहा है। इससे परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्टर, एसपी, जिला पंचायत सीईओ, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद सीईओ को ज्ञापन सौंपकर गांव में पानी मुहैया कराने की गुहार लगाई है।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि वे कौडी ग्राम के मूल निवासी हैं ग्राम कौडिय़ा में नल जल योजना के नाम पर प्रत्येक घर से संरपच व गाव पटेल नल जल संचालक ने पांच – पांच सौ रूपये लिए। इसके बाद वर्ष 2017 में नलजल योजना स्वीकृत कि गई थी तथा ग्रामवासियों द्वारा प्रति माह कनेक्शन के लिए 60 रूपये जलकर एवं 112 रुपए कनेक्शन के लिए ग्राम पटेल एवं सरंपच तथा पंप संचालक के द्वारा पैसा जमा किया गया जो पैसा रूपये प्रतिमाह के 6.720 रूपये इनके पास जमा किया गया। यह रुपए वर्ष 2017 से आज तक 2,41,920 रूपये जमा किए गए। जिसमें से 24,070 का बिजली बिल बिजली कंपनी में जमा किया गया। शेष राशि 2,17,580 रूपये पटेल एवं संरपच तथा पंप चालक द्वारा पैसे का गबन कर ली गई। जिसमें बिजली बिल नहीं भरने पर बिजली विभाग द्वारा पंप का कनेशसन कटवा दिया गया। जिससे ग्रामीणों को को पीने के पानी की समस्या हो रही है। ग्रामीणों ने समस्या के कारण उपर ढाना में स्वयं के द्वारा कनेक्शन लिया एवं ग्राम के पेयजल कूप में मोटर पंप डाला गया। जिससे उन्हें पर्याप्त मिलने गया।
जब ग्रामीणों को पानी मिलने लगा तो गांव पटेल एवं संरपच तथा पंप संचालक को परेशानी होने लगी और उन्होंने शिकायत करके कनेक्शन कटवा दिया गया जिससे ग्रामीणों को फिर से पानी की समस्या हो रही है। ग्रामीणों ने तीन माह का टेम्परेरी कनेक्शन लिया था जिससे ग्राम के पटेल द्वारा बिजली विभाग को सूचना देकर हम ग्रामवासियों के पेयजल कूप में मौके पर भिजवाकर कनेक्शन कटवा दिया। अब ग्रामीणों को पीने के पानी की बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम कौडिया से पेयजल कूप की दूरी लगभग 500 मीटर है तथा यह कूप बहुत अधिक गड्डे में होने के कारण ग्रामवासी उपर ढाने के लोग गुंडी सिर पर नहीं ले जा सकते हैं। ग्राम पटेल का कहना है कि पेयजल कूप से मोटरपंप लगाकर पानी लेना अपराध योग्य है। इन सब परेशानियों के बीच ग्रामीण पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। ग्रामवासियों का कहना है कि ग्राम पटेल, सरपंच, पंप चालक से वसूली गई दो लाख 17 हजार 850 रुपए की राशि वसूली करके बिजली विभाग को दी जाए और पेयजल कूप में पंप लगाकर यथा सप्लाई शुरू की जाए ताकि ग्रामीणों को पानी मिल सके।
+ There are no comments
Add yours