रानीपुर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पुलिसकर्मी हर संभव प्रयास में लगे हुए हैं कड़ी धूप में प्रमुख चौक चौराहों पर खड़े रहकर लोगों को बिना कारण के बाहर नहीं घूमने की समझाइश दे रहे हैं। ऐसे में बैतूल पुलिस अधीक्ष सिमाला प्रसाद द्वारा औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एकत्रित की गई व सारणी एसडीओपी अभय राम चौधरी घोड़ाडोंगरी ब्लाक के अंतर्गत आने वाले सभी थानों का उत्साहवर्धन करने के लिए सतत उन से चर्चा कर कोरोना से बचने के उपाय बता रहे है। शनिवार को बैतूल पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने पॉइंट पर लगे कर्मचारियों को मनोबल बढ़ाया व सारणी एसडीओपीआयुर्वेद विज्ञान व स्वयं के माध्यम से तैयार किया गया आयुर्वेदिक काढ़ा रानीपुर चोपना पाथाखेड़ा सारणी घोड़ाडोंगरी चौकी में मैं कार्य कर रहे पुलिस के जवानों वह नगर रक्षा समिति के सदस्य को पिलाने का कार्य कर रहे हैं ।आयुर्वेदिक काढ़ा काली मिर्च और अदरक के रस के माध्यम से तैयार किया गया है या गले के इन्फेक्शन को कम करेगा और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया गए इसके अलावा विभाग की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए जवानों को आम का मट्ठा,आंवला ,कैंडी मसाला मट्ठा और मास्क का भी वितरण कर रहे हैं। पॉइंट पर लगे कर्मचारियों द्वारा मार्गो से जाने वाली लोगों की चेकिंग की जा रही है। रानीपुर पहुंचकर पॉइंट पर लगे कर्मचारियों को काढ़ा आंवला कैंडी मसाला मट्ठा आदि का वितरण किया गया एवं उन्होंने पुलिसकर्मियों को एक पोटली में कपूर लोंग इलाइची अजवाइन जय पत्री दी उन्होंने बताया कि पोटली को बार बार सुघने से ऑक्सीजन का स्तर बना रहेगा इसके साथ सकारात्मक सोच रखने की सलाह दी हाथों को बार-बार सैनिटाइजर करने और सोशल डिस्टेंसिंग पालन करने की समझाइश भी दी। पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद द्वारा पॉइंट पर लगे कर्मचारियों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी गई एवं स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहने बाबत दिशा निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक द्वारा शीघ्र ही थानों में ऑक्सीमीटर एवं टेंपरेचर मशीन उपलब्ध कराने बाबत दिशा निर्देश तथा दवाइयों के साथ-साथ आयुर्वेदिक उपचार लेने की भी सलाह दी गई है।
पॉइंट पर लगे पुलिस कर्मचारियों एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यों को पुलिस अधीक्षक ने बढ़ाया मनोबल
+ There are no comments
Add yours